वांगचुक को जंतर मंतर से हटाकर पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती
दिल्ली पुलिस ने आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से शनिवार सुबह हटा कर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कर दिया। श्री वांगचुक विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक होने से रोकने ,शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले गत 28 जून से आमरण अनशन कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने श्री वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुये उन्हें जंतर मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने कहा है कि श्री वांगचुक को दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश...