Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रधान ने दिया इस्तीफा, जश्न में डूबे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्र

New Delhi, Jul 25 (ANI): Protesters celebrate at Jantar Mantar after Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigns from his post, in New Delhi on Saturday. (ANI Photo/Sumit)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और जैसे ही यह सूचना जंतर-मंतर पर पहुंची तो वहां जश्न का माहौल बन गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी खुशी से झूमने लगे।

पिछले 36 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने श्री प्रधान के इस्तीफे के फैसले का उत्साह के साथ स्वागत किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने मिट्ठाइयां बांटी और एक- दूसरे को बधाइयां दीं। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी फिल्म चक दे इंडिया के गीत कुछ करिए, कुछ करिए नस-नस मेरी खोले, हाय कुछ करिए….चक दे इंडिया गाने की धुन पर थिरकने लगे। इसके बाद वंदे मातरम गीत बजाया गया। जश्न के दौरान मंच से बार-बार विद्यार्थियों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित सहित कई अन्य सांसद वहां पर नजर आए।

Also Read : इशान और तिलक के अर्धशतक, भारत ने बनाये पांच विकेट पर 219 रन

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने श्री प्रधान के इस्तीफे को देशभर में आंदोलन कर रहे छात्रों की ऐतिहासिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि आखिरकार सरकार ने जिम्मेदारी ली और यह बहुत ही अच्छी बात है। छात्रों का कहना था श्री प्रधान का इस्तीफा होने बहुत खुशी की बात है, लेकिन यह जवाबदेही तय करने का पहला पड़ाव है। हमने सरकार को झुकाया है। अब सरकार को पता रहना चाहिए कि वह जब भी गलत करेगी, हम यहां जवाब मांगने के लिए खड़े रहेंगे।

जंतर मंतर पर मौजूद विद्यार्थियों ने कहा आज हम इतना खुश हैं कि बयान नहीं कर सकते। हमें अब अहसास हुआ है कि हमारी आवाज मजबूत है और सुनी जा सकती है।” विद्यार्थियों ने कहा कि अब सरकार को समझ में आ जाना चाहिए कि जब-जब कुछ गलत होगा, हम यहीं मिलेंगे, ऐसे ही जंतर मंतर पर सवाल पूछते हुए, पूरे देश में सड़कों पर सवाल पूछते हुए।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version