प्रधान ने दिया इस्तीफा, जश्न में डूबे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्र
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और जैसे ही यह सूचना जंतर-मंतर पर पहुंची तो वहां जश्न का माहौल बन गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी खुशी से झूमने लगे। पिछले 36 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने श्री प्रधान के इस्तीफे के फैसले का उत्साह के साथ स्वागत किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने मिट्ठाइयां बांटी और एक- दूसरे को बधाइयां दीं। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी फिल्म चक दे इंडिया के गीत कुछ करिए, कुछ करिए नस-नस मेरी खोले, हाय कुछ करिए....चक दे इंडिया गाने की धुन पर थिरकने लगे।...