Jantar Mantar

  • जंतर मंतर कांड में नया ट्विस्ट

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन की कहानी खत्म ही नहीं हो रही है। प्रदर्शन 25 जुलाई को खत्म हो गया। सभी मांगें मान ली गई हैं। लेकिन अब भी उसका विवाद चल रहा है। पहले राहुल गांधी संसद मार्ग थाने में साहिल लोचब को लेकर पहुंचे और एफआईआर करने की जिद की। उनका दावा था कि साहिल को 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पैलेट गन से गोली लगी है। दूसरी ओर पुलिस कह रहा है कि उसने पैलेट गन नहीं चलाई है। राहुल छह घंटे बैठे रहे और तब पुलिस ने अज्ञात लोगों...

  • जंतर मंतर के सारे एफआईआर रद्द

    नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन से जुड़े सारे एफआईआर रद्द कर दिए गए हैं। आंदोलन खत्म होने के 38 दिन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सारे एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया। साथ ही सर्वोच्च अदालत ने सरकार से यह भी कहा कि वह तीन महीने के भीतर उन सभी छात्रों के परिजनों को मुआवजा दे, जिन्होंने नीट यूजी की परीक्षा रद्द होने के बाद सुसाइड करके जान दी थी। इस तरह सीजेपी के आंदोलन के तीनों मांगे पूरी हो...

  • जंतर मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन

    शुक्रवार, 21 अगस्त को आऱक्षण विरोधी आंदोलन की मीडिया में चर्चा ज्यादा नहीं हुई क्योंकि राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंच गए थे और कई घंटे वहां धरने पर बैठे रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुई। असल में जंतर मंतर पर आऱक्षण के विरोध में बड़ा आंदोलन हुआ। हजारों की संख्या में लोग जुटे थे और देर शाम पुलिस को बल प्रयोग करके आंदोलनकारियों को वहां से हटाना पड़ा था। यह पहला मौका था, जब इतना बड़ा आंदोलन हुआ और वह भी पूरी तरह से आर्गेनिक। कोई नेता या किसी पार्टी ने आंदोलन को न तो...

  • जंतर मंतर पर प्रदर्शन बंद हो सकता है

    पिछली बार तो ऐसा नहीं हो सका था लेकिन इस बार बहुत संभावना है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना बंद करा दिया जाए। हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद वहां की घेराबंदी कर दी गई है और ऊंचे बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इसके बावजूद कई समूहों का प्रदर्शन अब  भी चल रहा है। इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई में सरकार से पूछा कि वह जंतर मंतर पर प्रदर्शन बंद क्यों नहीं करा देती है? ऐसा माना जा रहा है कि अब अदालत की सहमति से ही उसे बंद कराया...

  • ‘जेन जी’ के सांसद, विधायक परिवार वाले ही हैं!

    इन दिनों देश की राजनीति में नई पीढ़ी यानी ‘जेन जी’ की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। हर जगह, हर नेता की जुबान पर ये दो शब्द आ गए हैं। हालांकि नेपाल में आंदोलन के समय जब पहली बार यह शब्द चर्चा में आया तो ज्यादातर नेता समझ रहे थे कि यह चीन का कोई व्यक्ति है, जो नेपाल में आंदोलन भड़का रहा है। लेकिन आज भारत की संसद में नेता ‘जेन जी’ की भाषा के शब्दों का इस्तेमाल करके भाषण दे रहे हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए आंदोलन को ‘जेन जी’ का आंदोलन कहा गया। उसके...

  • जंतर-मंतर ही सही

    सर्वोच्च न्यायालय पहले यह कह चुका है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रतिरोध पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि विरोध प्रदर्शन संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार है। अब इस पैमाने को नहीं बदला जाना चाहिए। यह निराशाजनक है कि सर्वोच्च न्यायालय ने जंतर-मंतर से हटा कर प्राथमिक प्रतिरोध स्थल को रामलीला मैदान तय करने की याचिका को गंभीरता से लिया। नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आयोजन पर पहले ही कई बंदिशें लग चुकी हैं। ऐसे में आशंका है कि सुप्रीम कोर्ट के ऐसी याचिका को अहमियत देने को...

  • जंतर मंतर के प्रदर्शन में जैश व पाक कनेक्शन!

    कोलकाता। जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है। बंगाल में पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी से पूछताछ के बाद दावा किया जा रहा है कि उसको पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से निर्देश मिला था कि जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होकर तोड़ फोड़ करे। बताया गया है कि उसे पुलिस की वर्दी में वहां घुस कर अशांति फैलाने का निर्देश मिला था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बर्धमान जिले से जैश ए मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल को...

  • जंतर मंतर के बाद क्या झारखंड की बारी

    दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने और प्रदर्शन के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब किसकी बारी होगी। पहले ऐसा लग रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता बिहार जाएंगे क्योंकि अभिजीत दिपके ने कह दिया था कि वे दो दिन में बिहार पहुंचेंगे। कुछ लोग मांग कर रहे थे कि दिपके और सीजेपी को पंजाब में प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि वहां भी पेपर लीक हुआ है। हालांकि सीजेपी के लोग पंजाब भी नहीं गए। यह भी चर्चा थी कि दिपके महाराष्ट्र के हैं और वहां भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक हुआ है तो...

  • सबका भरोसा खत्म हो गया है

    एक एक करके इस देश की हर संस्था की साख खत्म होती जा रही है और संस्थाओं के ऊपर से लोगों का भरोसा समाप्त है, और इसका नया आयाम कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी की ओर से जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन शुरू हुआ घटनाक्रम भी है। ध्यान रहे देश दो चीजों पर भरोसे से चलता है। पहली चीज है इलेक्शन और दूसरी चीज है एग्जामिनेशन। इन दोनों पर भरोसे का संकट है। एक के बाद एक चुनाव जीतने की जिद में भाजपा ने ऐसे काम किए, जिनसे लोगों का भरोसा घटा। यह सिर्फ विपक्षी पार्टियों का मामला नहीं है।...

  • अब नहीं हो पाएगा छात्रों का प्रदर्शन

    बुधवार की शाम को छात्रों के कई समूह जंतर मंतर पर पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक उन्होंने प्रदर्शन किया। लेकिन उसमें बहुत उत्साह नहीं दिखा। छात्रों के ये समूह वामपंथी पार्टियों से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को भी वामपंथी पार्टियों ने समर्थन दिया था। आईसा, एआईएसएफ और एसएफआई के छात्र उसमें शामिल हुए थे। आईसी की तीन छात्रों ने 21 दिन तक भूख हड़ताल किया था। उसके बाद अचानक आईसा की नेता नेहा का नाम चारों तरफ चर्चा में आया। वे बिहार भी गईं और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की रिहाई की...

  • प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा नहीं

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर 36 दिन आंदोलन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को दिल्ली सरकार ने बड़ी राहत दी है। 26 दिन भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और सीजेपी के दो प्रतिनिधियों के साथ बनी सहमति के मुताबिक दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं चलेगा। दिल्ली सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी घोषणा कर दी है। हालांकि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के मुताबिक इस मामले में एक शर्त लगा दी है। सरकार ने...

  • घायलों का इलाज सरकार कराए

    नई दिल्ली। जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन और 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए छात्रों का इलाज दिल्ली सरकार कराए। अदालत ने पैलेट गन से घायल होने की बात कही है। हालांकि सरकार इससे इनकार करती रही है। सरकार का कहना है कि कोई गोली नहीं चली थी। बहरहाल, गुरुवार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तैनात रैपिड...

  • अभिजीत बताएंगे सीजेपी की रणनीति

    नई दिल्ली। जंतर मंतर पर 36 दिन चला अनशन खत्म करने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के नेताओं ने संकेत दिया है कि अभी उनका राजनीति करने का इरादा नहीं है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि वे जल्दी ही आगे की रणनीति बताएंगे। उधर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि अभी तुरंत राजनीतिक पार्टी बनाने या चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के लोग पूरे देश में जाएंगे और युवाओं के साथ संवाद करेंगे। सीजेपी के संस्थापक दिपके ने कहा है, ‘पेपर लीक के...

  • प्रधान ने दिया इस्तीफा, जश्न में डूबे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्र

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और जैसे ही यह सूचना जंतर-मंतर पर पहुंची तो वहां जश्न का माहौल बन गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी खुशी से झूमने लगे। पिछले 36 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने श्री प्रधान के इस्तीफे के फैसले का उत्साह के साथ स्वागत किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने मिट्ठाइयां बांटी और एक- दूसरे को बधाइयां दीं। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी फिल्म चक दे इंडिया के गीत कुछ करिए, कुछ करिए नस-नस मेरी खोले, हाय कुछ करिए....चक दे इंडिया गाने की धुन पर थिरकने लगे।...

  • जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी रात 12 बजे तक बढ़ी

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना और विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर के आसपास "सुरक्षा कारणों से" मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगाये गये प्रतिबंध की अवधि रात 12 बजे तक बढ़ा दी गयी है। इलाके में गुरुवार सुबह से ही इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सूत्रों ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध पहले शुक्रवार दोपहर तक के लिए बढ़ाया गया था जिसे अब रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को फोन पर भेजे जा रहे संदेश में लिखा है, "सरकार के आदेश के अनुरूप, आपके इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से...

  • दिल्ली हाई कोर्ट ने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन की एनआई जांच की याचिका खारिज की

    दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें नीट पेपर लीक से जुड़े 20 जुलाई के कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के "संसद चलो" विरोध प्रदर्शन की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराने के निर्देश देने की मांग की गई थी। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने कहा कि एनआईए अधिनियम, 2008 की धारा छह के तहत, एनआईए तभी जांच शुरू कर सकती है जब केंद्र सरकार इस बात से संतुष्ट हो जाए कि मामला ऐसी कार्रवाई के लायक है। न्यायालय ने कहा कि वह इस...

  • सीजेपी व सरकार में जोर आजमाइश

    नई दिल्ली। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का प्रदर्शन जारी है और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल भी जारी है। इस बीच सरकार ने कहा है कि उसने सीजेपी को चार बार वार्ता का प्रस्ताव भेजा है। दूसरी ओर सीजेपी के कहना है कि वार्ता अब किसी मंत्री के घर में नहीं होगी। उनका कहना है कि या तो सरकार के प्रतिनिधि जंतर मंतर पर आकर बात करें या किसी न्यूट्रल जगह पर वार्ता हो। इस वजह से बातचीत का प्रस्ताव अटका है। इससे पहले सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह...

  • जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी

    नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से उठा लिए जाने के बाद भी वहां कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। हालांकि अब कोई भूख हड़ताल नहीं कर रहा है लेकिन प्रदर्शनकारी वहां बैठे हैं। बुधवार को दिन भर लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। एक दिन पहले मंगलवार को दिन में शरद पवार प्रदर्शन की जगह पर पहुंचे थे और रात में शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे भी पहुंचे थे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। बहरहाल, बुधवार को भी सरकार ने ऐहतियात के तौर पर नई दिल्ली के आसपास 16 मेट्रो स्टेशन बंद रखे।...

  • लाठी और आंसू गैस

    ‘कॉकरोचों’ को थका देने या उनके आंदोलन में “पाकिस्तान या चीन के हाथ” जैसे नैरेटिव्स के प्रचार से असली सवाल खत्म नहीं होंगे। बल्कि ऐसी सोच से ये प्रश्न व्यवस्था से मोहभंग का कारण बन सकते हैं। पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के लिए जवाबदेही की मांग करने राजधानी आए छात्र-नौजवानों का बड़ा हिस्सा यह देखकर भौंचक था कि “जो पुलिस उनके लिए है”, वही उन पर बेरहमी से लाठी क्यों चला रही है? उनकी बात सुनने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले क्यों दागे जा रहे हैं? किशोर वय छात्र-छात्राएं इस सवाल में उलझे नजर...

  • पुलिस कार्रवाई के बावजूद जंतर-मंतर पर डटे रहे प्रदर्शनकारी, दीपके ने घायल समर्थकों से माफी मांगी

    ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा के बावजूद पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहे जबकि एक दिन पहले ही ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस ने उन पर कार्रवाई की थी। कॉजपा स्वयंसेवकों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन स्थल की सफाई की। वहीं, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए समर्थकों से माफी मांगी। प्रदर्शन स्थल के आस-पास कड़ी सुरक्षा तैनात रही और स्वयंसेवक मंच की सफाई करते दिखे। सोमवार को पुलिस द्वारा तंबू और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाए जाने के बाद प्रदर्शन के लिए यही एकमात्र ढांचा बचा था। मंच...

और लोड करें