Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

श्री गांधी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन वोट चोरी से लाेकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न चुनावों में हेराफेरी की गयी है। उन्होंने कहा मैं 50 साल से भारतीय राजनीति देख रहा हूं और सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच है। आज वोट को खत्म किया जा रहा है।विधानसभा और लोकसभा चुनावों में धांधली की गयी तथा वोट चोरी के जरिए चुने गये सांसद कानून बना रहे हैं।

Also Read : ट्रंप ने शी के स्वागत में बिछाया रेड कार्पेट, अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज दो चुनाव आयुक्तों ने सवाल उठाये हैं और श्री कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की पसंद से हुई है। उन्होंने 2023 में चुनाव आयोग की नियुक्ति से संबंधित कानून का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने चयन समिति में इसका विरोध किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त के “रक्षक” हैं। उन्होंने श्री शाह का एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि भाजपा लंबे समय से चुनावों में अपनी जीत का दावा करती रही है। उन्होंने जोर दिया कि चुनावी व्यवस्था में मौजूदा स्थिति के लिए श्री कुमार जिम्मेदार हैं और उनकी मांग है कि वह तत्काल इस्तीफा दें। उन्होंने कहा हम भारत में लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। आज नहीं तो कल इन लोगों को सजा मिलेगी।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version