Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शाह और सरमा ने संभाली प्रचार की कमान

Kolkata, Apr 22 (ANI): Union Home Minister Amit Shah addresses the public meeting in support of the BJP candidate Saurav Sikar from the Dum Dum Uttar Assembly constituency, in Kolkata on Wednesday. (ANI Photo)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए होने वाले मतदान से पहले शनिवार को भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचार की कमान संभाली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा की जीत का दावा किया। सरमा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के दो सौ सीट जीतने का दावा किया।

हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार भाजपा असम में सेंचुरी और बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं भरोसे से कह सकता हूं कि बंगाल में पहले चरण में ही भाजपा 110 सीटें जीत चुकी है’। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आने वालों के कारण अगले दो दशकों में असम और बंगाल में हिंदू अपना बहुमत का दर्जा खो देंगे। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हावड़ा में रोड शो किया।

Exit mobile version