Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सोनिया गांधी की नई पुस्तक ब्लिंकइट मंच पर बिक्री के लिए उपलब्ध

New Delhi, Nov 10 (ANI): Aashna Malhotra (L), daughter of Bahrisons Booksellers owner Rajni Malhotra (R), poses with the newly launched memoir of Congress leader Sonia Gandhi, 'Belonging: A Journey of Love', at Khan Market, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Naveen Sharma)

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ क्विक कॉमर्स मंच ब्लिंकइट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह किराना और रोजमर्रा के जरूरी सामान की त्वरित डिलिवरी करने वाले मंच का दायरा किताबों और प्रकाशन क्षेत्र तक बढ़ने का संकेत है।

ब्लिंकइट पर उपलब्ध उत्पादों की सूची के मुताबिक, मंच पर यह पुस्तक 849 रुपये में उपलब्ध है। हार्डकवर में प्रकाशित इस किताब का मुद्रित मूल्य 1,299 रुपये है। इस तरह यह करीब 35 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध है। राजधानी दिल्ली के मध्य हिस्से में इसकी डिलिवरी का अनुमानित समय आठ मिनट बताया गया है। हालांकि, दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में यह पुस्तक फिलहाल ‘स्टॉक में नहीं, जल्द उपलब्ध होगी’ के रूप में दिखाई दे रही है।

हार्पर कॉलिन्स इंडिया की तरफ से प्रकाशित यह संस्मरण आधारित पुस्तक मंगलवार सुबह 10 बजे से देशभर में बिक्री के लिए जारी की गई। यह दिल्ली के बहरीसन्स और मिडलैंड, चेन्नई के हिगिनबॉथम्स तथा कई राज्यों के क्रॉसवर्ड स्टोर सहित चुनिंदा किताबों की दुकानों और खुदरा केंद्रों पर उपलब्ध है।

Also Read : दिल्ली सरकार ने छठ पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की

ब्लिंकइट के मुकाबले ई-कॉमर्स मंच अमेजन पर इस पुस्तक की डिलिवरी में 48 घंटे तक का समय लगने का अनुमान जताया गया है। सोनिया गांधी ने 544 पृष्ठ की इस पुस्तक में इटली में व्यतीत अपने बचपन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह, भारत में अपने जीवन और सार्वजनिक जीवन के कई दशक के सफर को दर्ज किया है। इसमें इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्याओं तथा राजनीति में उनके प्रवेश का भी उल्लेख है।

इस पुस्तक के प्रकाशन की जिम्मेदारी हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने तब संभाली, जब पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने इसकी पांडुलिपि पर चर्चा के बाद भारतीय संस्करण के प्रकाशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए। ब्लिंकइट मंच का स्वामित्व इटर्नल लिमिटेड के पास है, जो पहले जोमैटो के नाम से जानी जाती थी। कंपनी किराना और रोजमर्रा के सामान के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और किताबों जैसे उत्पादों की भी डिलिवरी करती है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version