सोनिया गांधी की नई पुस्तक ब्लिंकइट मंच पर बिक्री के लिए उपलब्ध
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ क्विक कॉमर्स मंच ब्लिंकइट पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह किराना और रोजमर्रा के जरूरी सामान की त्वरित डिलिवरी करने वाले मंच का दायरा किताबों और प्रकाशन क्षेत्र तक बढ़ने का संकेत है। ब्लिंकइट पर उपलब्ध उत्पादों की सूची के मुताबिक, मंच पर यह पुस्तक 849 रुपये में उपलब्ध है। हार्डकवर में प्रकाशित इस किताब का मुद्रित मूल्य 1,299 रुपये है। इस तरह यह करीब 35 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध है। राजधानी दिल्ली के मध्य हिस्से में इसकी डिलिवरी का अनुमानित समय आठ मिनट बताया...