Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

लद्दाख में बर्फ का पहाड़ टूटने से तीन जवान शहीद

नियंत्रण रेखा

नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्से के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर थम नहीं रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश और भूस्खलन जारी है। लद्दाख के सियाचिन में सेना के बेस कैम्प में हिमस्खलन के बाद तीन जवान शहीद हो गए। एक कैप्टन को बचा लिया गया है। शहीद जवान महार रेजिमेंट के हैं। बचाव दल के सैनिक करीब पांच घंटे तक बर्फ में फंसे रहे। उधर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात भूस्खलन से टूटे घर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

पहाड़ी राज्यों के अलावा कई अन्य राज्यों में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। राजधानी दिल्ली में उत्तरी दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। घटना के समय इमारत खाली थी, लेकिन कुछ वाहन मलबे में दब गए। उधर गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार रात बाइक सवार कपल पानी भरी सड़क से गुजर रहा था। रास्ते में गड्डे में करंट का तार था, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Exit mobile version