Avalanche

  • लद्दाख में बर्फ का पहाड़ टूटने से तीन जवान शहीद

    नई दिल्ली। देश के उत्तरी हिस्से के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर थम नहीं रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश और भूस्खलन जारी है। लद्दाख के सियाचिन में सेना के बेस कैम्प में हिमस्खलन के बाद तीन जवान शहीद हो गए। एक कैप्टन को बचा लिया गया है। शहीद जवान महार रेजिमेंट के हैं। बचाव दल के सैनिक करीब पांच घंटे तक बर्फ में फंसे रहे। उधर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात भूस्खलन से टूटे घर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित...

  • हिमस्खलन में फंसे चार लोगों की मौत

    देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को बर्फ पहाड़ टूटने की घटना में फंसे मजदूरों में से चार की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी जारी है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। भारी बर्फबारी की वजह से ही शुक्रवार और शनिवार को राहत व बचाव कार्य में परेशानी आई। बहरहाल, हादसे के दूसरे दिन शनिवार को 17 मजदूरों को बचाया गया। इससे पहले शुक्रवार को 33 मजदूरों को बचाया गया था।...

  • उत्तरी अफगानिस्तान में हिमस्खलन से तीन लोगों की मौत

    Afghanistan Avalanche :- उत्तरी अफगानिस्तान में बदख्शां प्रांत के एक गांव में हिमस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने सोमवार को दी। सरकार नियंत्रित मीडिया ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि सप्ताहांत में शार-ए-बज़ारग जिले के सदूरवर्ती गांव में हिमस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित युद्धग्रस्त कई हिस्सों में गत गुरुवार से भारी हिमपात और बारिश हो रही है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में सड़कें बंद हो गई...

  • गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन से दस की मौत

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) क्षेत्र में खानाबदोशों के एक काफिले के हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। मलबे में बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है और अस्तोर जिले के दूर-दराज के इलाके में खराब मौसम के बावजूद बचाव दल उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जी.बी. मोहिउद्दीन अहमद वानी (Mohiuddin Ahmed Wani) ने बताया कि खानाबदोश अपने मवेशियों के साथ पाकिस्तान-नियंत्रित कश्मीर से एस्टोर जा रहे थे। ये भी पढ़ें- http://दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा...

  • नेपाल में हिमस्खलन के बाद 5 लोग लापता

    काठमांडू। नेपाल (Nepal) के दारचुला जिले (Darchula District) में हिमस्खलन (Avalanche) के बाद चार महिलाएं और एक पुरुष लापता हो गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य जिला अधिकारी किरण जोशी (Kiran Joshi) ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे हुए हिमस्खलन के बाद शुरू में 12 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में सात लोगों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। जोशी ने कहा, पांच लोग अभी भी लापता हैं। हम अभी भी उनके ठिकाने के बारे में अनजान हैं। ये भी पढ़ें- http://गृह मंत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र...

  • सिक्किम में हिमस्खलन, सात की मौत

    गंगटोक। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जिसमें सात पर्यटकों की मौत हो गई। मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। घटना सुबह साढ़े 11 बजे गंगटोक को नाथु ला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई। सेना की ओर से एक बयान में बताया गया है कि बर्फ के नीचे पांच-छह गाड़ियां फंस गईं, जिनमें करीब 30 लोग थे। सेना के मुताबिक शाम चार बजे तक बर्फ से सात शव निकाले जा चुके थे और छह पर्यटकों सहित 23 लोगों को बचा लिया गया था। इनमें 11...

  • सिक्किम हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत, 350 को बचाया गया

    गंगटोक। सिक्किम (Sikkim) में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 310 के एक हिस्से में भारी हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने से कम से कम सात पर्यटकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) हिमस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्र में फंसे कम से कम 350 पर्यटकों को बचाने में सफल रहा है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत (Mahendra Rawat) ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 310 पर गंगटोक-नाटू ला जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर हिमस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि 5-6 वाहनों में सवार करीब 30 पर्यटक नाटू ला जा...

  • जम्मू-कश्मीर सावधान! 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, यात्रा करने से पहले सलाह लेने की अपील

    श्रीनगर | Avalanche Warning: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में एक बार फिर से प्राकृतिक आफत आने वाली है। जिसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 12 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी है। एसडीएमए ने कहा कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इसी के साथ लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों भी भारी हिमस्खलन की घटना हुई थी जिसमें कई पर्यटकों की मौत भी हो गई थी और कई पर्यटकों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों...

  • जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले के प्रसिद्ध स्की-रिज़ॉर्ट गुलमर्ग (Ski-Resort Gulmarg) के ऊपरी इलाकों में शनिवार को हिमस्खलन हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन (Avalanche) में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा, आज सुबह अफरवत गुलमर्ग (Afravat Gulmarg) में हिमस्खलन हुआ।  ये भी पढ़ें- http://बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान घायल अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त इलाके को पहले ही ‘रेड जोन (Red Zone)’ घोषित किया जा चुका है और वहां किसी भी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित...

  • गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन, 2 विदेशी पर्यटकों की मौत, कई घायल

    बारामूला |  Avalanche in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बुधवार को सैलानियों पर बर्फ की भारी आफत टूट पड़ी। जिसमें 2 विदेशी सैलानियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुलमर्ग स्थित स्की रिजॉर्ट में अफरवत चोटी पर आज हिमस्खलन हो गया। ये घटना उस समय हुई जब विदेशी सैलानियों का एक समूह क्षेत्र में स्कीइंग का आनंद ले रहा था। इनके साथ 2 स्थानीय गाइड भी थे। तभी दोपहर...

  • Avalanche Warning! जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों के लिए अगले 24 घंटे बेहद भारी

    श्रीनगर | Avalanche Warning! जहां एक ओर उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश ने जोशीमठ के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के 10 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ये चेतावनी जारी है। जिसने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसी के साथ शनिवार को भी राज्य में खराब मौसम के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। ये भी पढ़ें:- गहलोत...

  • सेना ने जम्मू में जोजिला सुरंग स्थल पर फंसे श्रमिकों को निकाला

    श्रीनगर। भारतीय सेना (Indian Army) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के गांदरबल जिले (Ganderbal District) में जोजिला सुरंग निर्माण (Zojila Tunnel Construction) स्थल पर फंसे 172 श्रमिकों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालने में सफलता हासिल की। रविवार को सेना के एक बयान में कहा गया, कल एक बड़े हिमस्खलन (Avalanche) की घटना में सरबल नीलागर (Sarbal Nilagar) के पास निर्माण कंपनी के श्रमिक फंस गए थे। सेना और गांदरबल पुलिस के हिमस्खलन बचाव दल हरकत में आ गए और घंटों के भीषण प्रयास के बाद आखिरकार सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना 12 जनवरी के तुरंत...

  • हिमस्खलन की चपेट में जम्मू-कश्मीर का गुरेज

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बांदीपोरा (Bandipora) जिले के गुरेज के तुलेल इलाके में शनिवार को हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। अधिकारियों ने कहा कि जुर्नियाल गांव हिमस्खलन (Jurniyal Village Avalanche) की चपेट में आया लेकिन किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन द्वारा गुरेज और आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और मौसम में सुधार होने तक ढलानों, पहाड़ी इलाकों या हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। गांदरबल जिले के सोनमर्ग (Sonamarg) के सरबल इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।...

  • जोशीमठ भू-धंसाव के बीच कश्मीर के सोनमर्ग में भीषण बर्फीला तूफान, 1 की मौत दो लापता

    श्रीनगर | Sonmarg Avalanche: जहां एक ओर उत्तराखंड के जोशीमठ जिले में भू-धंसाव के कारण सैंकड़ों लोगों के घर धंसे जा रहे हैं। राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक हिली हुई है। इमारतों में दरारों का सिलसिला रूक नहीं रहा हैं वहीं दूसरी ओर आज कश्मीर के सोनमर्ग में भीषण बर्फीले तूफान ने तबाही मचा दी है। ये भी पढ़ें:- आज युजवेंद्र चहल नहीं करेंगे पहल, Kuldeep Yadav दिखाएंगे फिरकी का जादू Sonmarg Avalanche: गुरूवार को सोनमर्ग में आए इस भीषण बर्फीले तूफान में एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की मौत हो गई, जबकि 2 श्रमिक लापता बताए जा रहे हैं। तूफान...

और लोड करें