श्रीनगर। भारतीय सेना (Indian Army) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के गांदरबल जिले (Ganderbal District) में जोजिला सुरंग निर्माण (Zojila Tunnel Construction) स्थल पर फंसे 172 श्रमिकों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालने में सफलता हासिल की। रविवार को सेना के एक बयान में कहा गया, कल एक बड़े हिमस्खलन (Avalanche) की घटना में सरबल नीलागर (Sarbal Nilagar) के पास निर्माण कंपनी के श्रमिक फंस गए थे।
सेना और गांदरबल पुलिस के हिमस्खलन बचाव दल हरकत में आ गए और घंटों के भीषण प्रयास के बाद आखिरकार सभी 172 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह घटना 12 जनवरी के तुरंत बाद हुई, जब एक बड़े हिमस्खलन के कारण दो श्रमिकों की जान चली गई। सूचना प्राप्त करने के बाद 34 एआर हरकत में आ गई। एक विस्तृत योजना बनाई गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जोजिला सुरंग में काम कर रहे जांबाजों की जान बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


