जम्मू कश्मीर में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जम्मू कश्मीर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया और श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की। उन्होंने श्रीनगर में बलिदान स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। अब्दुल्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों का निरीक्षण करते समय उन्हें औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। दर्शकों की तालियों के बीच एक हेलीकॉप्टर ने स्टेडियम पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती, विधानसभा में...