श्रीनगर | Avalanche Warning! जहां एक ओर उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश ने जोशीमठ के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के 10 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ये चेतावनी जारी है। जिसने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसी के साथ शनिवार को भी राज्य में खराब मौसम के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- गहलोत ने अस्पताल में 91 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति दी
जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि, इस वक्त कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से होकर गुजर रही है। राहुल गांधी बिना रूके लगातार भारत जोड़ों यात्रा में पैदल चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- पूर्व विधायक के घर के पास हुई फायरिंग की घटना की जांच में जुटी पुलिस
यहां हो सकता है हिमस्खलन
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अगले 24 घंटे में गांदरबल जिले समेत अनंतनाग, बांदीपुर, बारामूला, डोडा, किश्तवाड़, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुंछ और रामबन जिलों में 2500 मीटर से ऊपर हिमस्खलन होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सड़क दुर्घटना में 5 की मौत, 15 घायल
Avalanche Warning! बता दें कि, कश्मीर घाटी में शनिवार को भी ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी रही। श्रीनगर, गांदरबल और कुछ अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण घाटी में विमान उड़ानों पर भी असर पड़ा है और कई उड़ानें देरी से उड़ान भर रही हैं।
ये भी पढ़ें:- नेपाल में भारतीय बस खाई में गिरी, 60 तीर्थ यात्रियों को लेकर लौट रही थी
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


