राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी ने एससीओ फोरम का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का शुक्रवार को उद्घाटन किया। पुरान किला में हो रहे इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में सांस्कृतिक जुड़ाव और सहयोग से शांति का रास्ता मजबूत हो सकता है।

उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत के महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त के विचार विदेशों तक पहुंचे और सूफी परंपरा ने भारत में कव्वाली को विकसित किया देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान की यह प्रक्रिया आज भी जारी रहनी चाहिए। ऐसे में एससीओ जैसे मंचों की भूमिका अहम हो जाती है’। उन्होंने कहा, ‘डिजिटल माध्यमों ने सांस्कृतिक जुड़ाव की नई संभावनाएं पैदा की हैं। अब अलग अलग देशों के लोग कुछ ही मिनटों में एक दूसरे से जुड़ सकते हैं। एससीओ देशों को इन संभावनाओं का लाभ उठाना चाहिए’।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एससीओ ने कुछ महीने पहले ही अपनी स्थापना के 25 साल पूरे किए हैं। ऐसे में सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग सदस्य देशों के संबंधों को और मजबूती देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फोरम के जरिए एक नई परंपरा की शुरुआत होगी और इसे ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने दिल्ली के पुराना किला का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है और इसका इतिहास महाभारत काल तक जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति और हनुमान जी की यात्रा के जरिए प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।

प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले पुराना किला में दो प्रदर्शनियां देखीं। इनमें पहली प्रदर्शनी ‘महाभारत स्क्रॉल पवेलियन, ‘अनंत’ 18वीं सदी की दुर्लभ महाभारत पांडुलिपि’ पर आधारित है। दूसरी प्रदर्शनी ‘अस्तित्व: द एसेंस ऑफ अवर एग्जिस्टेंस’ में दिल्ली के इतिहास को दिखाया गया है। इसमें 12 सौ ईसा पूर्व से 12 सौ ईस्वी तक के इतिहास को शामिल किया गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment