मोदी ने युवाओं से समाधान की अपील की
नई दिल्ली। शनिवार को एक तरफ राहुल गांधी ने प्रयागराज में युवाओं से संवाद किया तो उससे पहले राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी, दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए और छात्रों कई सीख दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। इस पीढ़ी के लिए आने वाला समय और बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसलिए यह समझें कि अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा'। उन्होंने छात्रों से सवालों का समाधान खोजने की अपील की। प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा, ‘मैंने आईआईटी के कई पूर्व छात्रों की सफलता देखी...