नेतन्याहू ने क्या मोदी को बताया, विश्वास में लिया?
इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को उल्लू बनाया, तो प्रधानमंत्री मोदी को भी! उन्होंने ट्रंप के जरिए अमेरिका को बुरी तरह फंसाया! वही भारत को भी फंसाया! अब भारत और नरेंद्र मोदी भले खाड़ी-अरब देशों से लेकर मलेशिया तक के नेताओं को चाहे जितने फोन करें, कोई आश्वस्त नहीं होगा। कौन भूलेगा इस सत्य को कि ईरान पर कहर की रात से ठीक पहले नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को न्योता दिया। उनको लालच दिया कि आओ मित्र, आपको इज़राइल की संसद सुनना चाहती है। इज़राइल आपको राष्ट्रीय सम्मान देना चाहता है! नरेंद्र मोदी दौड़े-दौड़े गए। दोनों बंधु गले...