Afghanistan Avalanche :- उत्तरी अफगानिस्तान में बदख्शां प्रांत के एक गांव में हिमस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने सोमवार को दी। सरकार नियंत्रित मीडिया ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि सप्ताहांत में शार-ए-बज़ारग जिले के सदूरवर्ती गांव में हिमस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित युद्धग्रस्त कई हिस्सों में गत गुरुवार से भारी हिमपात और बारिश हो रही है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में सड़कें बंद हो गई हैं।
अधिकारियों ने सड़कों में जमी बर्फ को हटाने का काम शुरू करवा दिया है और सालंग दर्रा को फिर से खोल दिया जो काबुल को नौ उत्तरी प्रांतों से मध्य एशियाई भागों से जोड़ता है। अधिकारियों ने रविवार को काबुल को मध्य बामियान प्रांत से जोड़ने वाले हाजीगाक दर्रे को भी फिर से खोल दिया है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


