Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी ऐलान

women justice guarantee scheme

women justice guarantee scheme

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले एक तरफ राहुल गांधी की न्याय यात्रा चल रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस अलग अलग समूहों के लिए न्याय गारंटी की घोषणा कर रही है। बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा। women justice guarantee scheme

यह भी पढ़ें: चुनावी बॉन्ड से क्या पता चलेगा

कांग्रेस ने बुधवार को महिलाओं से जुड़ी पांच योजनाओं का ऐलान किया। पहली योजना ‘महालक्ष्मी गारंटी योजना’ है, जिसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए  की सहायता दी जाएगी। दूसरी योजना ‘आधी आबादी पूरा हक’ है, जिसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा। यानी कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: क्या सैनी से भाजपा के हित सधेगें?

कांग्रेस की तीसरी योजना ‘शक्ति का सम्मान’ है, जिसके तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड डे मील में काम करने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा। चौथी योजना का नाम ‘अधिकार मैत्री’ है, जिसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी। पांचवी योजना ‘सावित्री बाई फुले हॉस्टल’ के निर्माण की है, जिसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खट्टर के बाद किसकी बारी?

खड़गे ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा- इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं। उन्होंने आगे कहा- कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं।

Exit mobile version