Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सपा और भाजपा में जुबानी जंग

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर भाजपा ने निशाना साधा तो सपा ने भी पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने घोषणापत्र जारी होने के दिन सपा को पुराने कामों की याद दिलाई। महराजगंज में पंकज चौधरी ने कहा, ‘घोषणापत्र के पन्नों पर सुशासन लिख देने से इतिहास नहीं बदलता। अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के पुराने कामों और रिकॉर्ड का भी जवाब देना होगा’।

इसके जवाब में सपा के सपा के सांसद राजीव राय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी को सरकार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए। सपा का घोषणापत्र पढ़कर वे घबरा गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, झूठ बोलने, स्कूल बंद करने और नकली दवाओं से मरीजों की जान जाने के आरोप भी लगाए।

घोषणापत्र जारी होने के बाद लखनऊ में शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। आजम खान ने भी कहा कि सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने सिर्फ इतना कहा कि घोषणापत्र में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

Exit mobile version