Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

विश्व बैंक ने विकास दर का अनुमान बढ़ाया

भारत

भारत

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी विकास की दर का अनुमान बढ़ा दिया है। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के जीडीपी विकास दर के अनुमान को 6.6 से बढ़ाकर सात  फीसदी कर दिया है। भारत में विश्व बैंक के निदेशक अगस्टे तानो कौमे ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी, जो सबसे तेज रही।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है। ऐसे में विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर के अपने अनुमान को बढ़ा दिया है। पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7.2 फीसदी पर बरकरार रखा था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 0.20 फीसदी बढ़ा कर सात फीसदी किया था। अब विश्व बैंक ने भी इसे बढ़ा कर सात फीसदी कर दिया है।

Exit mobile version