देश की जीडीपी 7.7 फीसदी रही
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका में चल रही जंग के असर से देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की खबरों के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। 31 मार्च को खत्म वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था उससे पहले के वित्त वर्ष के मुकाबले ज्यादा तेज रफ्तार से बढ़ी। इस दौरान सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में 7.7 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई। ईरान में 28 फरवरी को जंग शुरू हुई थी। लेकिन जनवरी से मार्च के बीच आखिरी तिमाही में विकास दर 7.8 फीसदी रही। गौरतलब है कि फरवरी में सरकार का अपना अनुमान था कि पूरे...