Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सभी एनसीआर सरकारें भाजपा की

delhi bjp

delhi bjp: यह करीब चार दशक में पहली बार हुआ है कि दिल्ली और आसपास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सभी सरकारें भाजपा की हो गई हैं।

एनसीआर के तहत जिन राज्यों के जिले आते हैं उनमें से तीन राज्यों में पहले से भाजपा की सरकार थी। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तो काफी समय से भाजपा की सरकार है और 2023 के अंत में राजस्थान में भी उसकी सरकार बन गई।

अब राजधानी दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा की सरकार बनी है। सो, दिल्ली और एनसीआर में सभी सरकारें भाजपा की हैं।(delhi bjp)

तभी उम्मीद की जा रही है कि अब दिल्ली की सरकार अपनी समस्याओं के लिए किसी दूसरी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराएगी।

also read: राष्ट्रपति मुर्मू आज संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी

दिल्ली के लोगों की किस्मत(delhi bjp)

दिल्ली में यमुना का पानी अगर खराब आ रहा है तो हरियाणा सरकार पर आरोप लगाने की बजाय उसे ठीक करने का प्रयास होगा और वायु प्रदूषण को भी खत्म करने के लिए चारों सरकारें और केंद्र सरकार मिल कर कोई रास्ता निकालेंगे।(delhi bjp)

अभी तक पिछले 10 साल से अरविंद केजरीवाल कभी इस सरकार पर तो कभी उस सरकार पर ठीकरा फोड़ते थे। वे केंद्र सरकार से लड़ते थे और जब मौका मिलता था तो किसी न किसी पड़ोसी राज्य के खिलाफ मोर्चा खोले रहते थे।

यह लड़ाई अब खत्म हो सकती है और दिल्ली की बुनियादी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास हो सकता है। अगर अब भी ऐसा नहीं होता है तो दिल्ली के लोगों की किस्मत!(delhi bjp)

Exit mobile version