दिल्ली, एनसीआर में बारिश तो पहाड़ों में बर्फबारी
नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है तो राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बारिश की वजह से मौसम की गर्मी थोड़ी कम हुई है। बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे और शाम में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। उधर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और...