Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पैसा नहीं वसूलेगी

bsp party

bsp party : बहुजन समाज पार्टी ने एक बड़ा फैसला किया है। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ताओं में सम्मेलन में अब चंदा नहीं जुटाया जाएगा। इससे पहले बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होता था तो उसमें सभी कार्यकर्ताओं से कुछ रकम पार्टी को दान में देने को कहा जाता था।

जब तक पार्टी की स्थिति ठीक थी तब तक कार्यकर्ता पैसा देते भी थे। पार्टी में कोई पद पाने की लालसा रखने वाले कार्यकर्ता कुछ ज्यादा दान करते थे। लेकिन जब से पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है तब से चंदे में कमी आने लगी है।

हालांकि पार्टी के पास पैसे की कमी नहीं है। सैकड़ों करोड़ रुपए की एफडी पार्टी के पास है और एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल लोकसभा का चुनाव खत्म होने के बाद बसपा के पास 587 करोड़ रुपए का फंड बचा था। (bsp party)

also read: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ‘पोस्टर वार’

कार्यकर्ता सम्मेलन में चंदा नहीं (bsp party)

तभी अब पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में चंदा नहीं लिया जाएगा। यानी कार्यकर्ताओं से दान देने को नहीं कहा जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि सम्मेलन के दौरान स्वेच्छा से भी कोई चंदा देता है तो वह भी नहीं लिया जाएगा।

जानकार सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में शून्य और विधानसभा में एक सीट पर आने के बाद कार्यकर्ता कतराने लगे हैं। वे पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना रहे हैं। संभवतः इस वजह से भी यह तय किया गया है कि उनसे पैसा नहीं लिया जाएगा। (bsp party)

अगले कुछ दिनों में बसपा नए सिरे से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी। बताया जा रहा है कि हर सम्मेलन में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के करीब चार सौ लोग शामिल होंगे। यह सम्मेलन क्षेत्रवार होगा और दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा होगी।

Exit mobile version