Mayawati

  • सभी धर्मों के ग्रंथों, धार्मिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के प्रति सम्मान जरूरी: मायावती

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर जारी विवाद पर शासन-प्रशासन से शांतिपूर्ण और उचित समाधान निकालने की अपील की है। सुश्री मायावती ने बुधवार को ‘एक्स’ पर कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सभी जाति-धर्म के लोगों को समानता और समतामूलक अधिकार देने वाला संविधान देकर देश को एकजुट और सशक्त बनाने की गारंटी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के ग्रंथों, धार्मिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के प्रति सम्मान होना चाहिए तथा किसी की धार्मिक भावनाओं की अनदेखी या उनमें हस्तक्षेप...

  • बसपा पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी: मायावती

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने बलबूते पर लड़ेगी। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने यहां पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में पंजाब में जनाधार बढ़ाने और संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में यह बात कही। बसपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मायावती ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह बिना किसी से गठबंधन किए अकेले लड़ा जाएगा, ताकि चुनावी गठबंधन से सीट और वोट प्रतिशत में होने...

  • मायावती बहनजी हैं पर अखिलेश अंकल हैं!

    बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को सिर्फ उत्तर प्रदेश के लोग ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे राज्यों के लोग भी आदर से बहनजी कहते हैं। जैसे ममता बनर्जी को दीदी कहा जाता है। शिवराज सिंह चौहान अपने को मामा कहलवाते थे। जाहिर है इस तरह के संबोधनों का सचमुच की रिश्तेदारी से कोई मतलब नहीं होता है। तभी इसी तरह का एक विशेषण समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लिए विकसित हुआ। वे बहुत युवा उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे। 2012 में जब वे सीएम बने तब उनकी उम्र 40 साल से कम...

  • बसपा अब बिना विधायक के

    सिर्फ 14 साल पहले तक यानी मार्च 2012 तक बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही थी। आज यह स्थिति हो गई कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों की विधानसभा में अब उसका एक भी सदस्य नहीं था। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बलिया की रसरा सीट से उमाशंकर सिंह चुनाव जीते थे। हालांकि वह उनकी निजी जीत थी। फिर भी वे बसपा के साथ बने रहे थे। अब उनका दुखद निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार को खबर...

  • मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को फिर पार्टी से निकाला

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया है और इस बार कहा है कि अब आगे फिर उनको कभी भी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। रविवार को इस फैसले का ऐलान करने से दो दिन पहले मायावती ने भतीजे को लेकर भी एक चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का फैसला आकाश नहीं, बल्कि वे खुद करेंगी। बहरहाल, मायावती ने रविवार को कहा, ‘अशोक बार बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे। अब...

  • राम मंदिर, बद्रीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन की गहन जांच हो : मायावती

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन की गहन जांच कराए जाने की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि संबंधित न्यासों के शीर्ष प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल होनी चाहिए। मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में कथित चोरी व ग़बन होने का मामला सुर्ख़ियों में है। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भी सही से जांच...

  • जिस पार्टी की नींव कांशीराम ने रखी, उसे खत्म करने में लगी रहीं कांग्रेस-सपा: मायावती

    लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसे लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा है।   बसपा की अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सपा व कांग्रेस आदि ये दलित-विरोधी पार्टियां, इस बार यूपी में विधानसभा आम चुनाव के नजदीक आते ही, इनके वोटों के स्वार्थ में बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की सोची-समझी रणनीति के तहत जयंती मनाकर तथा कांग्रेस पार्टी तो अपनी केंद्र...

  • धर्म में बढ़ता राजनीतिक हस्तक्षेप समाज के लिए घातक: मायावती

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी बीते कुछ वर्षों से धार्मिक पर्वों, त्योहारों, पूजापाठ और स्नान जैसे आस्थागत आयोजनों में राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप और प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जो नए-नए विवाद, तनाव और सामाजिक संघर्ष का कारण बन रहा है।   उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी दृष्टि से सही नहीं है और इसे लेकर आम लोगों में दुख व चिंता का माहौल स्वाभाविक है। बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में...

  • मायावती-ओवैसी क्या साथ आएंगे?

    उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती फिर से भाईचारा बनाने के प्रयास में लगी हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह भाईचारा दलित और ब्राह्मण या दलित और अन्य समाज का नहीं, बल्कि दलित और मुस्लिम का है। बताया जा रहा है कि आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर के बढ़ते असर की काट में मायावती को यह विकल्प दिख रहा है कि वे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ तालमेल करके लड़ें तो उत्तर प्रदेश में अपना जातीय आधार भी बचा सकती हैं और एक मजबूत ताकत बन सकती हैं। यह भी कहा जा रहा...

  • मायावती की 2027 चुनाव की तैयारी

    बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने पिछले कुछ दिनों से सक्रियता बढ़ाई है। पिछले महीने नौ अक्टूबर को बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने कई बरसों के बाद रैली का आयोजन किया। उन्होंने अपने भतीजे आकाश को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है और उनको काम करने की आजादी दी है। वे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। कहा जा रहा है कि उनको जमीन से ऐसी रिपोर्ट मिली है कि 2027 का चुनाव त्रिकोणात्मक होगा क्योंकि तब तक भाजपा कुछ और कमजोर होगी, जबकि सपा कुछ और मजबूत होगी। ऐसे में बसपा के...

  • मायावती को भी कांग्रेस की चिंता

    कांग्रेस के बिहार और उत्तर प्रदेश में अपनी पुनर्वापसी के लिए काम शुरू करने के तुरंत बाद बहुजन समाज पार्टी, बसपा की रैली हुई है। यह सिर्फ एक संयोग हो सकता है लेकिन कांग्रेस के कई नेता इसे संयोग नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि मायावती को कांग्रेस की चिंता सता रही है। उनको लग रहा है कि कांग्रेस अगर संगठन के तौर पर मजबूत होती है तो अपना पुराना वोट बैंक वापस हासिल करने के लिए काम करेगी। कांग्रेस असल में यह काम शुरू कर चुकी है। कांग्रेस ने दलित अध्यक्ष बन कर जो राजनीति शुरू की...

  • मायावती ने की योगी की तारीफ

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर रैली करके ताकत दिखाई। मायावती ने नौ साल के बाद ऐसी रैली की, जिसमें पड़ोसी राज्य बिहार सहित पांच राज्यों के बसपा कार्यकर्ता पहुंचे। इस रैली में मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जम कर हमला किया। हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करके सबको चौंका दिया। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की भी तारीफ की और उनको पार्टी का उपाथ्यक्ष बनाया। बसपा प्रमुख मायावती भतीजे आकाश के साथ मंच पर पहुंचीं। सबसे हैरानी की बात यह थी कि...

  • ‘बसपा को कमजोर करने के लिए रची गई साजिश’, मायावती ने लगाए बड़े आरोप

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गुरुवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 'परिनिर्वाण दिवस' पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला।   रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी को केंद्र की सत्ता तक पहुंचने से रोकने के लिए कांग्रेस, भाजपा और सपा जैसे जातिवादी दलों ने मिलकर षड्यंत्र रचा। इन दलों ने न सिर्फ राजनीतिक रूप से बसपा को कमजोर करने की कोशिश की, बल्कि दलित वोटों को बांटने के लिए बिकाऊ लोगों को खरीदकर साजिश की।  मायावती...

  • कांशीराम के नाम पर सपा-कांग्रेस का छलावा, जातिवादी सोच उजागर : मायावती

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम को लेकर सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बसपा के संस्थापक और बहुजन मूवमेंट के प्रणेता कांशीराम के प्रति इन दोनों दलों का रवैया शुरू से ही घोर जातिवादी और द्वेषपूर्ण रहा है।  मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि देश में जातिवादी व्यवस्था के शिकार करोड़ों दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े बहुजनों को शोषित से शासक वर्ग बनाने के बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशनरी आत्मसम्मान आंदोलन को नई दिशा देने वाले कांशीराम के प्रति विरोधी पार्टियों, खासकर सपा और...

  • प्राकृतिक आपदाओं पर मायावती की प्रतिक्रिया

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन आपदाओं के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम सहित कई राज्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में जान-माल और पशुधन की भारी क्षति हो रही है। साथ ही गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या ने करोड़ों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है।  बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि इन कठिन हालातों में...

  • आकाश को आखिरकार नंबर दो की पोजिशन मिली

    बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने आखिरकार अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी  में नंबर दो की पोजिशन दे दी। आकाश को बहुजन समाज पार्टी का नेशनल कन्वेनर बनाया गया है। एक साल के अंदर बसपा में इतना कुछ हो गया। पहले आकाश आनंद नेशनल  कोऑर्डिनेटर बने, फिर मायावती के उत्तराधिकारी बने, फिर उनको दोनों पदों से हटाया गया,  फिर वे पार्टी से निकाले गए, बाद में पार्टी में वापसी हुई और उसके कुछ दिन बाद उनको चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। उनके साथ दो नेशनल कोऑर्डिनेटर थे। अब मायावती ने उनको नेशनल कन्वेनर बना दिया है। इस तरह...

  • मायावती बदल रही हैं

    सत्ता से लंबी दूरी और बहुजन समाज पार्टी की लगातार खराब होती स्थिति का नतीजा यह है कि पार्टी सुप्रीमो यानी बहनजी मायावती बदल रही हैं। यह खबर लखनऊ से है। खबर है कि मायावती ने इस बार नौ अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर पार्टी के अनेक नेताओं को राखी बांधी। बताया जा रहा है कि वे पार्टी कार्यालय में काफी देर तक मौजूद रहीं और वहां आने वाले हर नेता को उन्होंने राखी बांधी। हालांकि सभी नेताओं को इसकी तस्वीर डालने की मनाही थी। फिर भी पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने फोटो सोशल मीडिया में डाली।...

  • राहुल के बाद मायावती भी बंगला बदल रही

    बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती अपना बंगला बदल रही हैं। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली की लुटियन जोन में उनको और उनकी पार्टी को कोई बंगले मिले हैं और  उनका निजी आवास भी है। लेकिन वे 35, लोधी इस्टेट का बंगला बदल रही हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि इस बंगले पर कुछ समय पहले ही रेनोवेशन पर भारी भरकम खर्च हुआ है। लेकिन अब मायावती ने उस बंगले को खाली करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सरकार को इसकी सूचना दे दी गई है और दूसरा बंगला आवंटित करने को कहा गया है।...

  • पुलिस भर्ती रूटीन कार्य, यूपी सरकार नए काम की तरह कर रही इसका प्रचार : मायावती

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी सरकार में हाल ही हुई कांस्टेबल भर्ती पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक रूटीन कार्य था। इसमें कुछ नया नहीं था लेकिन सरकार की ओर से इसका जोरदार प्रचार किया गया।  मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “यूपी में अभी हाल ही में हुई सिपाही भर्ती को लेकर ऐसा प्रचारित किया गया जैसे यह कोई नई बात हो, जबकि पुलिस में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलॉग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए। लेकिन, इस भर्ती में सर्वसमाज को...

  • जाति जनगणना का कार्य देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए : मायावती

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर जातीय जनगणना को लेकर सरकार से कहा कि जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए।  बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि भाजपा ने केंद्र में अपने 11 वर्षों के कार्यकाल के बारे में जो अपार उपलब्धियां वर्णित की हैं, वे जमीनी हकीकत में लोगों की गरीबी, बेरोजगारी, दुख-दर्द आदि दूर करने अर्थात जन और देशहित में कितनी लाभदायक रही हैं, सही समय आने पर जनता खुद उनका जवाब दे देगी, जिसकी पूरी उम्मीद है।  उन्होंने आगे कहा कि...

और लोड करें