बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को कुछ बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि किसी को अंदाजा नहीं है कि उनको क्या जिम्मेदारीर मिलेगी। पहले वे नेशनल कोऑर्डिनेटर रहे हैं और मायावती के घोषित उत्तराधिकारी रहे हैं।
तभी ऐसा नहीं हो सकता है कि उनको कोई इससे छोटी जिम्मेदारी दी जाए। लेकिन बसपा के जानकार नेताओं का कहना है कि मायावती ने जब दो बार उनको उत्तराधिकारी के पद से हटाया, नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाया और पार्टी से निकाला तो वे कुछ भी कर सकती हैं। ध्यान रहे आकाश माफी मांग कर पार्टी में लौटे हैं और कोई भी जिम्मेदारी चाहते हैं।
मायावती का आकाश आनंद को जिम्मेदारी देना
असल में पिछले दिनों मायावती ने पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठक की थी और दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की थी। साथ ही संगठनात्मक मामलों पर भी विचार हुआ था। उसी बैठक में मायावती ने ऐसा इशारा किया था कि पार्टी नेताओं को आकाश के हाथ मजबूत करने चाहिए।
उन्होंने पार्टी के युवा नेता को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को कहा। इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे एक बार फिर बसपा के अंदर आकाश आनंद को महत्वपूर्ण भूमिका देने पर विचार कर रही हैं। ध्यान रहे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में दो साल से कम समय रह गया है। पिछली बार बसपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। इस बार पार्टी नेताओं का मानना है कि आकाश के नेतृत्व में ही बसपा कुछ अच्छा कर सकती है। तभी यह भी माना जा रहा है कि मायावती की मजबूरी है कि वे आकाश को आगे करें।
Also Read: बिहार में कांग्रेस को क्या देंगे तेजस्वी?
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




