राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जेपी, गांधी और राजेंद्र बाबू के बीच में नीतीश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार जा रहे हैं। पिछले साल 20 नवंबर को नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनी थी। उस सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। बाद में 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने थे। वे बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। सम्राट चौधरी अपनी राजनीतिक ताकत के दम पर मुख्यमंत्री बने। उनसे पहले भाजपा के सारे प्रयोग विफल हो चुके थे। नित्यानंद राय से लेकर तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी जैसे कई प्रयोग भाजपा ने किए थे और सब विफल हो गए। उसके बाद सम्राट चौधरी को आगे किया गया और वे भाजपा की सरकार बनवाने में कामयाब रहे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनको सीएम दावेदार के तौर पर तैयार किया और मौका मिला तो उनको सीएम बनाया। लेकिन यह भी तय है कि उनको नीतीश कुमार का भी समान रूप से समर्थन मिला।

तभी सम्राट चौधरी ने गंगा नदी पर बने एक बड़े पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर करने का प्रस्ताव दिया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने पहल की और प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी मंजूरी दी। सो, पटना में कच्ची दरगाह से राघोपुर को जोड़ने वाले पुल का नाम नीतीश सेतु होगा। ध्यान रहे राघोपुर से लालू प्रसाद और राबड़ी देवी विधायक होते रहे हैं और अभी तेजस्वी यादव वहां से विधायक हैं। प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे। गंगा पर पटना के आसपास जो पुल हैं। उनमें सबसे पुराना महात्मा गांधी सेतु है। उसके एक तरफ जेपी सेतु है और दूसरी तरफ राजेंद्र सेतु है। अब महात्मा गांधी और राजेंद्र सेतु के बीच नीतीश सेतु होगा। इस तरह सम्राट चौधरी ने नीतीश को जेपी, गांधी और राजेंद्र बाबू के बीच में स्थापित कर दिया है। यह नीतीश कुमार के प्रति पूरी भाजपा और खास कर सम्राट चौधरी का कृतज्ञताज्ञापन है।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment