राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तेलंगाना में राहुल का नया प्रयोग

राहुल गांधी ने तेलंगाना में नया प्रभारी नियुक्त किया है। बीएम संदीप को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है। उनकी देखरेख में कांग्रेस दो साल बाद होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले राहुल ने मीनाक्षी नटराजन को प्रभारी बनाया था। राहुल ने उनको मध्य प्रदेश से राज्यसभा की टिकट भी दी थी लेकिन सारे नंबर साथ होने के बावजूद नामांकन पत्र में एक तकनीकी ग़ड़बड़ी के आधार पर उनका नामांकन रद्द हो गया। इसमें कुछ भितरघात की खबरें आईं। इससे वे इतनी आहत हुईं कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया। वे पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। तभी राहुल को नया प्रभारी नियुक्त करना पड़ा है।

बीएम संदीप पार्टी के सचिव के तौर पर काम करते रहे हैं। लेकिन उनकी खास बात यह है कि आजतक कोई चुनाव नहीं लड़े हैं। राहुल ऐसे ही नेताओं को प्रभारी बना रहे हैं, जो कभी चुनाव नहीं लड़े हों। य़ह उनका प्रयोग है। कई राज्यों में उन्होंने ऐसे प्रभारी बनाए हैं। बिहार में राहुल ने कृष्णा अल्लावरू को प्रभारी बनाया था। उन्होंने आजतक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। उनकी कमान में भाजपा 19 से छह सीट पर आ गई। इसी तरह राहुल ने झारखंड में गुलाम मीर की जगह के राजू को प्रभारी बनाया है। वे भी कभी चुनाव नहीं लड़े हैं। अब कर्नाटक के रहने वाले बीएम संदीप तेलंगाना के प्रभारी बनाए गए हैं। गौरतलब है कि भाजपा के संगठन प्रभारी संघ के लोग होते हैं, जो चुनाव नहीं लड़ते हैं। तो क्या राहुल इस तरह का कोई प्रयोग कर रहे हैं? य़ह भी संयोग है कि अल्लावरू, राजू और संदीप तीनों दक्षिण भारतीय राज्यों के हैं।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment