राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

शिव-पार्वती की फोटो के साथ ट्रोलर्स को राहुल का जवाब

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के ट्रोलर्स और भाजपा के नेताओं को राहुल गांधी ने शिव-पार्वती की फोटो के साथ जवाब दिया है। उन्होंने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति की तस्वीर साझा की है, जिसमें मां पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी हैं। असल में राहुल गांधी ने सोमवार को सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ की रिलीज के समय अपने भाषण में अपने माता-पिता यानी सोनिया गांधी और राजीव गांधी के बारे में कहा था कि ‘खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं’।

उनके इस भाषण को लेकर भाजपा के नेता और सोशल मीडिया में राइटविंग के इन्फ्लूएंसर्स उनको ट्रोल कर रहे थे। इसके जवाब देते हुए राहुल ने शिव-पार्वती की तस्वीर साझा की और लिखा, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है’।

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सोनिया गांधी की किताब रिलीज हुई। इस मौके पर अपने भाषण में राहुल ने किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘हर बार खाना खाते समय पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। उन्हें बचपन में यह सामान्य लगता था। दोस्तों के घर जाकर जब उन्होंने ऐसा नहीं देखा तो वे उनसे पूछते थे कि उनकी मां पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं’।

उनके इस भाषण पर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने राहुल को परिवार के बड़ों का सम्मान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘राहुल को सार्वजनिक मंच पर निजी पारिवारिक बातों को साझा करते समय मर्यादा रखनी चाहिए’। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी इसके लिए उनको निशाना बनाया। बाद में सरमा ने शिव-पार्वती की फोटो शेयर करने पर भी राहुल को निशाना बनाया।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment