राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

इस महीने शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल

karnatak congress

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस महीने फिर से अपनी सरकार में फेरबदल करने वाले हैं। उन्होंने अगस्त में मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। डीके शिवकुमार तीन जून को मुख्यमंत्री बने थे। उसके ढाई महीने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। अब फिर उनकी सरकार में नया मंत्री शामिल करने की चर्चा है। इसका कारण यह है कि उनकी सरकार के 32 मंत्रियों में एक भी महिला नहीं है। सोचें, राहुल गांधी पितृसत्ता समाप्त करने का संकल्प कर रहे हैं और मनुस्मृति पर हमले कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के शासन वाले एक राज्य में एक भी महिला विधायक नहीं मिली, जिसे मंत्री बनाया जा सके। अब कहा जा रहा है कि दिसंबर में होने वाले विधानसभा सत्र से पहले एक महिला मंत्री बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि डीके शिवकुमार की सरकार में बी नागेंद्र के इस्तीफे के बाद से दो मंत्री पद खाली हैं। बहरहाल, कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपनी करीबी लक्ष्मी हेब्बालकर को मंत्री बना सकते हैं। लेकिन उनके अलावा अन्नपूर्ण तुकाराम और रूपा शशिधर के नाम की भी चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि आरती कृष्णा या नयन मोटम्मा में से किसी को मंत्री बनाया जा सकता है। जो हो मैसेज यह है कि किसी महिला को मंत्री नहीं बनाने के लिए सरकार की आलोचना हुई तो फेस सेविंग के लिए एक महिला मंत्री बनाने की तैयारी हो रही है।

Tags :

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment