Shivakumar

  • सिद्धरमैया और शिवकुमार की शपथ आज

    नई दिल्ली/बेंगलुरू। शपथ ग्रहण से एक दिन पहले शुक्रवार को कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और नामित उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक बार फिर दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की और उन्हें शनिवार को बेंगलुरू में होने वाले शपथ समारोह का न्योता दिया। दोपहर बाद तीन बजे डीके शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे पार्टी नेताओं को शनिवार को कर्नाटक में होने वाले शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करने आए हैं। शिवकुमार ने कर्नाटक चुनाव में राहुल और प्रियंका की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा- उन लोगों...

  • सिद्धरमैया से मतभेद नहीं: शिवकुमार

    बेंगलुरू। कर्नाटक में मुख्यमंत्री चुनने की कवायद के बीच प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से किसी तरह का मतभेद होने से इनकार किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के सवाल पर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है। शिवकुमार ने कहा है कि उन्होंने पहले भी कांग्रेस के लिए कई कुर्बानी दी है। इससे ऐसा लग रहा है कि वे मुख्यमंत्री से नीचे किसी अन्य पद से समझौता करने को तैयार हैं। डीके शिवकुमार रविवार को तुमकुर गए थे, जहां उन्होंने लिंगायत समुदाय के धार्मिक केंद्र सिद्धगंगा मठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कुछ लोग...

  • सिद्धरमैया और शिवकुमार को वाकओवर!

    भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है कि उसने इस बार कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं को घेर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदे अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ इतने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं कि इस बार उनके लिए जीतना मुश्किल होगा। लेकिन असल में भाजपा के ही नेता मान रहे हैं कि पार्टी ने कांग्रेस के दोनों दिग्गजों को वाकओवर दे दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहे थे इसलिए पार्टी के दो दिग्गजों को टिकट दिया गया और साथ ही दोनों को दो...