राजनीति में ‘गद्दारी’ कोई अवगुण नहीं है
राजनीति के अपने मूल्य होते हैं, जो वैयक्तिक और सामाजिक मूल्यों से भिन्न होते हैं। व्यक्ति के जीवन में ईमानदारी, विचारों के लिए प्रतिबद्धता, व्यक्तियों के प्रति वफादारी आदि आवश्यक मूल्य हैं। लेकिन राजनीति में इनको अवगुण माना जाता है। ईमानदार, प्रतिबद्ध और वफादार व्यक्ति राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकता है। वैसे तो व्यक्तियों के लिए भी ऐसा कहा जाता है। अंग्रेजी की कहावत है ‘नाइस गाई फिनिश लास्ट’ यानी अच्छा व्यक्ति हमेशा हारता है। फिर भी व्यक्तिगत जीवन और समाज में इन चीजों की अच्छे मूल्य के तौर पर मान्यता है और इन मूल्यों के साथ जीने...