• बिहार में नकल और पेपर लीक के बाद कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द

    Bihar Constable Recruitment :- बिहार पुलिस की केंद्रीय भर्ती परिषद ने प्रश्न पत्र लीक होने और उम्मीदवारों के बड़े पैमाने पर नकल करने के बाद कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। पूरे बिहार में परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस दौरान ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य माध्यमों का उपयोग करके नकल करने के आरोप में कई उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि उम्मीदवारों को अपने मोबाइल पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थी। परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में राज्य भर से 100 से...

  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज पर भड़के राजद विधायक

    Manoj Jha :- संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में महिला आरक्षण पर हो रही बहस के दौरान राजद के सांसद मनोज झा द्वारा पढ़ी गई एक कविता को लेकर बिहार की सियासत में उठा बवंडर अभी थमा भी नहीं है कि राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे असली हिंदू हैं ही नहीं। कुछ पत्रकारों ने जब उनसे गिरिराज सिंह के एक बयान को लेकर सवाल किया तो भाई वीरेंद्र ने कहा कि सच्चाई यह है कि गिरिराज सिंह असली हिंदू हैं ही नहीं।...

  • दरभंगा में किशोरी की हत्या, माता-पिता फरार

    Bihar Murder :- बिहार के दरभंगा जिले में 16 वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर उसके माता-पिता ने हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना जिले के विश्‍वविद्यालय थाना क्षेत्र के लुचीबाड़ी इलाके की है। पीड़िता की पहचान सूरज महतो की बेटी अर्चना कुमारी के रूप में की गई है। घर के अंदर ही उसका गला कटा हुआ पाया गया। लड़की के परिजन फरार हैं। घटना तब सामने आई, जब कुछ स्थानीय निवासियों ने देखा कि घर बंद है, आवाज देने पर भी किसी का जवाब नहीं आ रहा है, तब उन्हें संदेह हुआ। उन्‍होंने...

  • बिहार के औरंगाबाद जिले में वज्रपात से 6 लोगों की मौत

    Bihar News :- बिहार के औरंगाबाद जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग- अलग क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मृतकों की पहचान मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, रोहित कुमार, सिधेश्‍वर यादव, हरेंद्र सिंह और युगल राम के रूप में की गई है। मुख्यमंत्री ने लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविलंब...

  • भाजपा सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

    Car Accident :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे की गाड़ी देर रात बिहार के पटना के महात्मा गांधी सेतु पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सांसद सहित उनके अंगरक्षक और चालक को भी चोट लगी है।  पुलिस के मुताबिक, दूबे रविवार की रात पश्चिम चंपारण से पटना लौट रहे थे, तभी महात्मा गांधी सेतु पर गायघाट के पास एक कंटेनर से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस घटना में सांसद समेत चार लोग घायल हो गए। सांसद को बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी है।  बताया जाता है कि सांसद सुबह दिल्ली रवाना हो...

  • बिहार में मध्याह्न भोजन खाने से 50 बच्चों की तबियत बिगड़ी

    Bihar News :- बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से करीब तीन दर्जन बच्चों की तबियत बिगड़ गई। हालांकि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी बच्चो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, डुमरा प्रखंड की भासर मछहा दक्षिणी पंचायत के रिखौल गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को मध्याह्न भोजन के तहत खाना परोसा गया। खाना खाने के बाद कई बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। बताया जाता है कि धीरे धीरे करीब 50 बच्चों की तबियत...

  • लोकसभा चुनाव के साथ हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान

    Chirag Paswan :- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव हो सकता है। प्रदेश स्तर पर जो हालात बन रहे हैं, उसमें यह तय लग रहा है। चिराग पासवान ने पटना से 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' संकल्प यात्रा रवाना किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए महागठबंधन में गए थे। तीन बैठकों के बाद भी कुछ निर्णय नहीं हुआ। ऐसे में आगे भी मुख्यमंत्री को कुछ नहीं मिला तो ये गठबंधन से अलग हो जाएंगे।...

  • जी20 शिखर सम्मेलन के कारण पटना से दिल्ली आने वाली 10 उड़ानें रद्द

    Air India Flight :- जी20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पटना से दिल्ली के लिए 10 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें एयर इंडिया एआई 415, 416 शुक्रवार (8 सितंबर) को रद्द कर दिया गया और 9, 10 और 11 सितंबर को निलंबित रहेगा। विस्तारा एयरलाइन की उड़ान यूके 716 और यूके 718 क्रमशः 10 और 11 सितंबर को रद्द रहेगी। एयरलाइन के संचालकों ने पहले ही यात्रियों को उड़ानें रद्द होने की सूचना दे दी है। कुछ यात्रियों को इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर जैसी अन्य उड़ानों में समायोजित किया जाता है। ये उड़ानें...

  • बिहार में शिक्षा विभाग व बीपीएससी आमने-सामने

    Education Department :- बिहार में शिक्षा विभाग और राजभवन में चली तकरार को लेकर राजभवन की नाराजगी कम भी नहीं हुई थी कि शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अब आमने -सामने आ गया है। इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बीपीएससी के सचिव को पत्र भेजकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मियों और शिक्षकों को शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन कार्य से अलग करने का आग्रह किया था। इस पत्र के जरिए कहा गया था यह प्रतिनियुक्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है  न ही यह शिक्षा हित...

  • इंडिया’ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई समस्या नहीं: नीतीश

    Nitish Kumar:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में हम लोग कार्यक्रम करेंगे और एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में इंडिया गठबंधन की खूब अच्छी मीटिंग हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पार्टी के नेताओं ने अच्छे तरीके से अपनी-अपनी बातें रखीं। हम सब एकजुट होकर आगे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग आपस में चुनाव लड़ने...

  • समय से पहले भी हो सकता है लोकसभा चुनाव: नीतीश कुमार

    Nitish Kumar :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि समय से पहले भी लोकसभा चुनाव हो सकता है। एक कार्यक्रम में नालंदा आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव कभी भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि चुनाव समय पर हो, केंद्र वाले पहले भी करा सकते हैं। यह बात हम सात-आठ महीने से कह रहे हैं कि यह लोग पहले भी चुनाव कर सकते हैं, इसलिए विपक्ष को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है।...

  • बिहार और नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर

    Bihar News :- बिहार के कई जिलों और नेपाल में बारिश से राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राज्य में बागमती, कोसी, कमला बालान जैसी नदियां उफान पर हैं। इससे उत्तर बिहार में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। पटना में गंगा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इधर, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, गंडक नदी पर बने बाल्मिकीनगर बराज पर जलस्तर बुधवार की सुबह...

  • बिहार में हथियार के साथ 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

    Bihar News :- बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने सोमवार की देर शाम दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और लेवी (रंगदारी) वसूलने की रसीद भी बरामद की गई है। औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोह क्षेत्र में कुछ नक्सली भ्रमण कर रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पेमा गांव के आसपास छापेमारी की, जिसमे दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया...

  • नीतीश ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए

    Nitish Kumar :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 72 लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में सुपौल जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी जमीन को फर्जी कागज के आधार पर दूसरे व्यक्ति ने बेच दी है। सुपौल जिले से ही आई एक अन्य महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी...

  • पटना उच्च न्यायालय ने जातीय गणना के खिलाफ दायर याचिकाओं को किया खारिज

    Caste Enumeration :- बिहार में जाति आधारित गणना का कार्य अब फिर से शुरू किया जाएगा। जातीय गणना से रोक हट गई है। पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जातीय गणना के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले से नीतीश कुमार सरकार ने राहत की सांस ली। पटना उच्च न्यायालय ने 4 मई को जाति आधारित गणना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस पर अस्थायी रोक लगाई थी।  अब इस फैसले को पटना उच्च न्यायालय ने जायज ठहराया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एनडीए की सरकार ने बिहार में जाति...

  • बिहार में ‘आई फ्लू’ के मरीजों की संख्या बढ़ी

    Bihar News :- बिहार खासकर राजधानी पटना में आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी आंख के अस्पतालों में इसके मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आई फ्लू को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस कहा जाता है। पटना ही नहीं राज्य के अन्य जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में भी इस बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इधर, चिकित्सक इससे घबराने नहीं बल्कि साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं। राजधानी पटना में अस्पतालों की बात की जाए तो अस्पतालों में प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 15 से 20...

  • प्रधानमंत्री पर नीतीश का तंज

    Nitish Kumar :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों की बैठक से वे लोग घबराहट में हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों की जब बैठक हुई तो अब अपननी बैठक बुला रहे। पहले कभी बैठक बुलाते थे? पटना में बुधवार को पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने मणिपुर की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले पर सभी विपक्ष एकजुट है। उन्होंने कहा कि जो घटना वहां हुई है और महिलाओं के साथ जो हुआ है वह सभी ने देखा। उन्होंने कहा कि...

  • बिहार में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए म्यूजिक टीचर

    Bihar News :- बिहार के बेगुसराय जिले में म्यूजिक टीचर को छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना की जांच बेगुसराय के एसपी योगेन्द्र कुमार ने शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ रैंक के अधिकारी को निर्देश दिया है। घटना जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के पठकौला गांव में गुरुवार की रात घटी। कुमार ने कहा हमें शुक्रवार को एक वीडियो मिला, इसमें लोग उनके कपड़े फाड़कर उनकी पिटाई कर रहे थे। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने...

  • अब बिहार में हैवानियत की पराकाष्ठा, निर्वस्त्र कर लड़की और पुरुष की पिटाई

    stripped naked :- बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग लड़की और पुरुष के कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद तीन व्यक्तियों द्वारा उन्हें निवस्त्र करके उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें तीन व्यक्ति नाबालिग लड़की और पुरुष की पिटाई करते और उनको निर्वस्त्र करते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे पुरुष की पहचान एक संगीत शिक्षक के तौर पर की गई है जिसकी आयु 40 से 50...

  • पीएफआई का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

    PFI mastermind arrested:- पीएफआई फुलवारीशरीफ मॉड्यूल मामले में राष्ट्रीय अण्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा वांछित एक मुख्य आरोपी को बिहार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, याकूब खान उर्फ सुल्तान को पूर्वी चंपारण जिले के उत्तर गोविंदरा गांव से गिरफ्तार कर एनआईए को सौंप दिया गया। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और जिला पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया। पीएफआई पर प्रतिबंध लगने से कुछ ही समय पहले पटना के फुलवारी शरीफ में संगठन के मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था। पिछले साल हुई इस घटना के बाद से ही खान एनआईए की राडार पर...

और लोड करें