बसपा को चुनाव लड़ना भी है या नहीं?
बहुजन समाज पार्टी और उसकी सुप्रीमो मायावती के परिवार का मामला खत्म ही नहीं हो रहा है। हर महीने, दो महीने में उनकी धारावाहिक का नया सीजन आ जाता है। हर बार एक ही कहानी दोहराई जाती है। एक सीजन में मायावती अपने भतीजे आकाश को उत्तराधिकार बनाती हैं और फिर अगले सीजन में उनको हटा देती हैं। उसके बाद वाले सीजन में फिर बनाती हैं और उसके बाद फिर हटाती हैं। इसमें बाकी कैरेक्टर आते जाते रहते हैं। बाकी कैरेक्टर में मायावती के भाई आनंद कुमार हैं, उनके छोटे बेटे ईशान आनंद हैं और आनंद कुमार के समधि यानी...