Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

निजी जीवन की दिलचस्प जानकारियां हैं

कायदे से सोनिया गांधी की किताब में राजनीतिक मामलों की जानकारी हासिल करने या उन्हें समझने के लिए नहीं पढ़ा जाना चाहिए। वह सारी बातें पहले से सार्वजनिक स्पेस में हैं। अपने निजी जीवन के बारे में सोनिया गांधी ने जो लिखा है वह पढ़ने लायक है। उन्होंने राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनसे प्रेम होने और उसके बाद की घटनाओं के बारे में जो लिखा है वह पठनीय है। इंदिरा गांधी से उनकी पहली मुलाकात का किस्सा भी दिलचस्प है और पीएन हक्सर के परिवार के साथ पहले भारतीय खाने के स्वाद को लेकर भी उन्होंने जो लिखा है वह भी अच्छा है।

सोनिया ने लिखा है कि कैसे हक्सर परिवार से उनकी मुलाकात हुई और उनके जरिए इंदिरा गांधी तक उनकी सारी जानकारी पहुंची। उस समय इंदिरा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की सरकार में मंत्री थीं। किसी विदेश दौरे से लौटते समय लंदन में इंदिरा गांधी रूकीं तो दोनों की मुलाकात की। पहली मुलाकात में दोनों की बात फ्रेंच में हुई थी और सोनिया गांधी की शाम की पार्टी की ड्रेस कि सिलाई खुल गई थी तो इंदिरा गांधी ने अपने बैग से सूई धागा निकाल कर उसकी सिलाई की थी। राजीव गांधी के साथ पहले झगड़े और मान मनौव्वल की कहानी भी रोचक है। लेकिन सोनिया की किताब का शोर मचाने वाले किसी व्यक्ति ने ऐसी रोचक कहानियों की ओर ध्यान ही नहीं दिया।

Exit mobile version