Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एशियाई खेल: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रनों से हराया

मोहम्मद अकरम (34), कप्तान दरवेश रसूली (29) और मोहम्मद इशाक (नाबाद 25) रनों की शानदार पारियों के बाद अरब गुल (चार विकेट) और नांगेलिया खरोटे (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने गुरुवार को एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए के पहले मुकाबले में जापान को 48 रनों से शिकस्त दी।

अफगानिस्तान के 129 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम 19.3 ओवरों में 81 रनों पर सिमट गई। जापान के लिए रियो साकुरानो-थॉमस ने सर्वाधिक (23) रन बनाये। बेंजामिन इतो-डेविस (17) और कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ़्लेमिंग (14) रन बनाकर आउट हुये। 

Also Read : भाकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। अफगानिस्तान की ओर से अरब गुल ने चार ओवरों में आठ रन देकर चार विकेट लिये। नांगेलिया खरोटे ने तीन विकेट झटके। अब्दुल्लाह अहमदजई को दो विकेट मिले। नजीबउल्लाह जदरान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 129 रन बनाये। मोहम्मद अकरम ने 29 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से (34) रन बनाये। कप्तान दरवेश रसूली ने 27 गेंदेां में चार चौके लगाते हुए (29) रन बनाये। मोहम्मद इशाक ने 17 गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए (नाबाद 25) रनों की पारी खेली। करीम जनत ने (21) रन बनाये।

जापान की ओर से शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट लिये। रियो साकुरानो-थॉमस और बेंजामिन इतो-डेविस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version