Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ईशान किशन टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बने

Lucknow, Apr 30 (ANI): Mumbai Indians' Ishan Kishan plays a shot during the match against Lucknow Super Giants in the Indian Premier League 2024, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow on Tuesday. (ANI Photo)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन अपने साथी अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गये है। आईसीसी की ओर जारी ताजा रैंकिंग टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवतन अपने साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को शीर्ष स्थान से नीचे धकेल दिया है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच केवल सात रेटिंग अंकों का मामूली अंतर रह गया है। इसके साथ ही किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर-1 बनने वाले चौथे भारतीय पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं।

ईशान किशन ने हाल ही में संपन्न हुए टी-20 विश्व कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 200 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाये थे। हालिया सीरीज में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आयरलैंड की टीम को भी इस रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है।

Also Read : वापसी पर हार के बावजूद खेल का पूरा आनंद लिया 44 साल की सेरेना ने

आयरलैंड के बल्लेबाज लोर्कन टकर चार पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 77वें और रॉस अडायर छह स्थान चढ़कर 84वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, सीरीज में चार विकेट चटकाने वाले आयरलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैथ्यू हम्फ्रीज अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे भी तीन स्थान ऊपर चढ़कर ऑलराउंडर्स की सूची में सातवें पायदान पर आ गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड अपने करियर में पहली बार दुनिया के नवंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करे वाले ब्रूक खिसककर दूसरे और रूट तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं इस सीरीज में जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड टीम के रचिन रविंद्र (7वें), डेरिल मिशेल (11वें) और डेवॉन कॉनवे 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में, भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गये है। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचकर अपने करियर का अंत किया।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version