ईशान किशन टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज बने
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन अपने साथी अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गये है। आईसीसी की ओर जारी ताजा रैंकिंग टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवतन अपने साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को शीर्ष स्थान से नीचे धकेल दिया है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच केवल सात रेटिंग अंकों का मामूली अंतर रह गया है। इसके साथ ही किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नंबर-1 बनने वाले चौथे भारतीय पुरुष...