भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने सोमवार को कहा कि चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।
पांच मैच की श्रृंखला के पहले मैच के दौरान 28 वर्षीय किशन के दाहिने पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। मोर्कल ने कहा कि वह एहतियात के तौर पर तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।
मोर्कल ने तीसरे मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा ईशान की स्थिति अच्छी है और वह आज अभ्यास करेगा। लेकिन मुझे लगता है कि वह एहतियात के तौर पर तीसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।
किशन दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था।
Also Read : चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा
अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को किशन के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
इस बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि किशन की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने अभी तक मैच फिटनेस हासिल नहीं की है।
बीसीसीआई ने कहा वह अभी तक मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं और 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की प्रगति पर नजर रख रही है।
बोर्ड ने कहा कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे। भारत पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों मैच जीतकर 2-0 से आगे है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



