तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका ने बनाए 169 रन
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सोमवार को तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 169 रन बनाकर सिमटी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान कुशल मेंडिस महज 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कामिल मिशारा और पथुम निसांका ने मिलकर 25 गेंदों में 43 रनों की अहम साझेदारी निभाई। निसांका 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, तो कामिल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 23...