इशान किशन तिहरे शतक से चूके, पूर्व क्षेत्र ने बनाये 708 रन
कप्तान इशान किशन (270) और कुमार कुशाग्र (101) रन की शानदार पारियों के दम पर पूर्व क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को पहली पारी में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ 708 रनों का विशाल स्कोर बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। आज यहां पूर्व क्षेत्र ने कल के चार विकेट पर 385 रनों से आगे खेलना शुरु किया। पूर्व क्षेत्र का पांचवां विकेट कुमार कुशाग्र के रूप में गिरा। उन्हें त्रिपुराणा विजय ने आउट किया। कुशाग्र ने 132 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 101 रनों की पारी खेली। इसी...