Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए राजस्थान को बनाना होगा रणभूमिः रंधावा

जयपुर। कांग्रेस (Congress) के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) एवं भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने का आह्वान करते हुए कहा कि वे भाजपा नीत केन्द्र की मोदी सरकार को उखाड़ फैंके।

श्री रंधावा अडाणी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने राजभवन घेराव के दौरान सिविल लाइंस फाटक पर धरना-प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस को लडाई लड़नी होगी और राजस्थान को रणभूमि बनाना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं में जोश लाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी सहित हमने एक-एक कांग्रेसी के घर जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा, वैसा ही जोश यहां चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकालियों का दस साल का शासन खत्म किया। पंजाब में कई तरह के माफियाओं को समाप्त किया, क्या मोदी के शासन को समाप्त नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने कहा था कि डरो मत, हमें छाती तानकर लड़ाई लड़नी चाहिए।

रंधावा ने कहा कि पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें आपस में लड़ाई खत्म कर मोदी-भाजपा के शासन को समाप्त करने की बात करनी चाहिए। अगर मोदी शासन खत्म हो गया तो देश बच जाएगा। अगर मोदी रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन को समाप्त कर लो तो अडाणी का प्रभाव अपने आप समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस आए तो अडाणी-अंबानी नहीं आने चाहिए। इन्हें जेल जाना चाहिए। हमारे कई नेता इन्हें साथ लेकर नहीं चल पड़े, यह ध्यान रखना होगा।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है, कांग्रेस ने देश को आजाद कराया है। आजादी की लड़ाई में जेलो में जाने वाले सब कांग्रेसी परिवार हैं। कांग्रेस परिवारों की पांच पांच पीढ़ियां देश के लिए जेल गई है।

रंधावा ने कहा, अगर कार्यकर्ता जिंदा है तो कांग्रेस जिंदा है। हमें कांग्रेस के लिए काम करना है। किसी व्यक्ति के लिए काम नहीं करना है। किसी के नाम पर कांग्रेस नहीं चलती, कांग्रेस के नाम पर कोई चलता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, उनके पास जो भी पार्टी नेता आता है। वह यह नहीं कहता है कि कांग्रेस को कैसे आगे लेकर जाना है, नेता कहते हैं कि मुझे क्या बनाओगे, पहले कांग्रेस को बनाओ। मुझे काम करने वाले चाहिए। यह इसका आदमी है, उसका आदमी है, टिकट दे दो, यह नहीं चलेगा। जो कांग्रेस का कार्यकर्ता है, जो काम करता है। उसे टिकट मिलेगा। (वार्ता )

Exit mobile version