Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ठंड ने बढ़ाई बच्चों की छुट्टियां, यहां 21 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

चंडीगढ | Winter Vacation: पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी ने एक बार फिर से पूरे उत्तर भारत को ठिठुरा दिया है। बर्फबारी के चलते देश के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में आ गए है। ऐसे ही ठंडे हालात हरियाणा के भी है। यहां लगातार गिरते तापमान और गलन ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टियों को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें:- शीजान खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत, खारिज हुई जमानत याचिका

अब 21 जनवरी तक रहेगा स्कूलों में अवकाश
शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने आदेश जारी राज्य के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को 21 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेशानुसार कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल 23 जनवरी को फिर से खुलेंगे।

ये भी पढ़ें:- चाट तो सभी खाते हैं, क्या आपने ने खाई रसगुल्ला की चाट, जाने रेसिपी

ये भी पढ़ें:- दूध के साथ खजूर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, शरीर के लिए फायदेमंद

10वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले की तरह फिर से होंगी शुरू
शिक्षा निदेशालय के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में कक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फिर से शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें:- बॉम्बे हाईकोर्ट का झटका! बाइक-टैक्सी चलाने वाली ’रेपिडो’ को तत्काल संवाए बंद करने निर्देश

Winter Vacation: हरियाणा में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। राज्य में शुक्रवार को मौसम बेहद ठंडा रहा। कई हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिसके चलते अब रात्रि का तापमान और गिरने की संभावना बढ़ गई है। राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो आज और कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- शिरडी जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 लोगों का काल बन कर आई शुक्रवार की सुबह

Exit mobile version