हरियाणा में हुड्डा समर्थक साथ रहे
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में जैसे तैसे राहुल गांधी की इज्जत बची है और जैसे तैसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी इज्जत बचाई। राहुल ने बिना किसी से सलाह मशविरा किए करमबीर बौद्ध को उम्मीदवार बना दिया था। पहले दिन से उनका विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और एक सीट जीतने के लिए 31 वोट ती जरुरत थी। फिर भी कांग्रेस विधायकों को हिमाचल प्रदेश ले जाकर रखना पड़ा और फिर भी कांग्रेस उम्मीदवार को 28 वोट ही मिले। नौ वोट खराब हो गए। इनमें से चार विधायकों की वोट अवैध हुई, जबकि पांच विधायकों...