दिल्ली, एनसीआर में बारिश, ठंड ने दी दस्तक
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में सोमवार की सुबह तेज बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली और एनसीआर में इस बारिश के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से आने वाले मौसमी सिस्टम के कारण बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना सिस्टम भारत में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैला है। बहरहाल, सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ सहित पांच शहरों में बारिश हुई। लखनऊ में लगातार 15वें...