Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अखिलेश भारत यात्रा में शामिल हुए

Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra

आगरा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में रविवार को शामिल हुए। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव पहली बार एक साथ नजर आए हैं। Bharat Jodo Nyay Yatra

आगरा में रोड शो के दौरान राहुल और अखिलेश ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं।सपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने संबोधन में ‘भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ’ का नारा देते कहा, ‘‘आज लोकतंत्र और संविधान संकट में है। भाजपा सरकार लोकतंत्र खत्म कर रही है। संविधान विरोधी काम कर रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने संविधान में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को जो हक दिया था उसे भाजपा सरकार ने छीना है। आज देश के सामने लोकतंत्र और संविधान बचाने की चुनौती है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरे देश ने देखा कि भाजपा ने कैसे चंडीगढ़ (मेयर चुनाव) में वोट लूटने का काम किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट है। मजबूत है। एकजुट ‘इंडिया’ गठबंधन भाजपा नीत राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन)को हराएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज किसान सरकार के खिलाफ खड़े हैं। सरकार किसानों की ताकत से डरी हुई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान देगी।’’अखिलेश ने यह भी कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह इतने सालों के बाद भी नहीं मिला है और जो मिल रहा था, उसे भाजपा ने लूट लिया है। Bharat Jodo Nyay Yatra

पूर्व कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि इससे पहले राहुल और अखिलेश ने बाबासाहेब भीमराव ऑबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के इस चरण में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का पूरा माहौल दिखाई दे रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ता उत्साह महसूस कर रहे हैं। इसका आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’’

Exit mobile version