Bharat Jodo Nyay Yatra

  • महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंची राहुल की यात्रा

    मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र पहुंच गई है। गुजरात में पांच दिन की यात्रा के बाद राहुल महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचे। वहां राहुल गांधी ने मंगलवार को आदिवासी न्याय सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत जय आदिवासी कहकर की। इस दौरान उन्होंने कहा- अगर केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे कराएगी। साथ ही वन अधिकार कानून को भी मजबूत करेगी। राहुल गांधी ने कृषि और वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का वादा...

  • यात्रा छोड़ दिल्ली लौटे राहुल

    अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़ कर अचानक दिल्ली चले गए। उनके दिल्ली जाने के बारे में पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक और कुछ उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए राहुल दिल्ली लौटे हैं। Rahul Gandhi गौरतलब है कि कांग्रेस के 39 उम्मीदवारों की पहली सूची आठ मार्च को जारी हुई थी। पार्टी के जानकार सूत्रो के मुताबिक जल्दी ही दूसरी सूची जारी हो सकती है। बहरहाल, रविवार को गुजरात में राहुल की...

  • मोदी और केंद्र पर राहुल का हमला

    अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान शनिवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और उन्हें आदिवासी विरोधी बताया। उनकी यात्रा इस समय गुजरात में है और गुजरात में अपनी यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को उन्होंने अडानी समूह पर भी निशाना साधा। राहुल ने आदिवासियों के लिए कहा कि भाजपा ने उनको वनवासी बना दिया। कांग्रेस सांसद ने दोहराया कि देश के आम लोगों का नहीं, बल्कि अंबानी और अडानी का विकास हो रहा है। Bharat Jodo Nyay Yatra गुजरात में यात्रा के तीसरे दिन शनिवार को राहुल गांधी की...

  • राहुल ने दोहराया एमएसपी का वादा

    ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच गई है। पांच  दिन के ब्रेक के बाद शनिवार को फिर यात्रा शुरू हुई और शनिवार को दोपहर बाद मध्य  प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में पहुंची। राहुल की यात्रा मध्य प्रदेश में पांच दिन रहेगी। मुरैना के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का वादा दोहराया। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाने का आरोप लगाया। bharat jodo nyay yatra राहुल गांधी...

  • आज फिर यात्रा से जुड़ेंगे राहुल

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगे और यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल के लंदन दौरे की वजह से यात्रा 26 फरवरी से एक मार्च तक स्थगित रही थी। दो मार्च को यात्रा के साथ राहुल गांधी मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। Bharat jodo nyay yatra मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा का स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक चर्चा थी कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बहरहाल, राहुल की यात्रा पहले...

  • अखिलेश भारत यात्रा में शामिल हुए

    आगरा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में रविवार को शामिल हुए। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव पहली बार एक साथ नजर आए हैं। Bharat Jodo Nyay Yatra आगरा में रोड शो के दौरान राहुल और अखिलेश ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं।सपा अध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने संबोधन में ‘भाजपा हटाओ, संकट...

  • राहुल के साथ यात्रा में प्रियंका वाड्रा शामिल

    लखनऊ। शनिवार को मुरादाबाद में‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई के साथ शामिल हुईं। खुली जीप में सवार दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस बीच राहुल और प्रियंका जनता का अभिवादन करते नजर आए। प्रियंका गांधी सप्ताहांत में उत्तर प्रदेश के शेष चरण में भी हिस्सा बनेंगी। Bharat jodo nyay yatra प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद में कहा, ''जब मैं पहले 2022 में यहां आई थी, तो हमने घोषणापत्र में बार-बार प्रश्न पत्र...

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

    Kamal Nath :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री कमलनाथ दो मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर उसी दिन से यात्रा में शामिल रहेंगे। वे पूरी यात्रा के दौरान छह मार्च तक इसी यात्रा में शामिल रहेंगे। (वार्ता)

  • सरकार पर राहुल का निशाना

    कानपुर। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्र के क्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक रोड शो किया और एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपनी सभा में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने अंबानी और अडानी का नाम लेकर हमला किया तो पेपर लीक और रोजगार का मुद्दा भी उठाया। अपनी यात्रा के 39वें दिन राहुल ने उन्नाव में रोड शो किया। उनकी यात्रा पिछले छह दिन से उत्तर प्रदेश में चल रही है। बुधवार को राहुल गांधी की यात्रा लखनऊ के बंथरा से उन्नाव पहुंची। वहां राहुल ने करीब डेढ़ घंटे में...

  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुँची उन्नाव

    Bharat Jodo Nyay Yatra :- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर उनका स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया गया। राहुल गांधी खुली जीप में नजर आए। यात्रा लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे से होकर उन्नाव शहर के अंदर से होते हुए कानपुर सीमा में प्रवेश करेगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था...

  • अखिलेश क्या शामिल होंगे यात्रा में?

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा से दूरी बना रखी है। अभी तक यात्रा 22 दिन चल चुकी है और कोई भी बड़ा विपक्षी नेता उनकी यात्रा में शामिल नहीं हुआ है। अपवाद के लिए कम्युनिस्ट पार्टियों के कुछ नेताओं का नाम लिया जा सकता है, जो पश्चिम बंगाल में राहुल की यात्रा में शामिल हुए। हालांकि वे भी प्रदेश की दूसरी कतार के नेता थे। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पहले कह रखा था कि अगर लेफ्ट पार्टियों के नेता यात्रा में शामिल हुए तो वह यात्रा में हिस्सा नहीं लेगी।...

  • कोयला ढोने वाले युवाओं से मिले राहुल

    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चौथे दिन झारखंड में ऐसे युवाओं से मिले, जो अपनी रोजी रोटी के लिए साइकिल से कोयला ढोते हैं। एक साइकिल पर युवा दो क्विंटल तक कोयला ढोकर मीलों ले जाते हैं। राहुल ने ऐसे एक युवा की कोयले से लदी साइकिल भी चलाई। उन्होंने इस मौके पर भाजपा को निशाना बनाया और कहा कि झारखंड मे आदिवासियों की सरकार है, जो भाजपा को पसंद नहीं है। इससे पहले सोमवार को झारखंड में अपनी यात्रा के चौथे दिन राहुल गांधी ने रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से शुरुआत की। कोयला...

  • बीड़ी मजदूरों से मिले राहुल गांधी

    कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार यानी एक फरवरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। राहुल गांधी ने वहां बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात की और उनकी जुबानी उनकी समस्याएं सुनीं। राहुल गांधी की यात्रा इससे पहले बुधवार को बिहार के कटिहार से निकल कर पश्चिम बंगाल के माल्दा पहुंची थी। गौरतलब है कि राज्य की में कांग्रेस ने दो लोकसभा सीटें जीती हैं, जिनमें एक सीट माल्दा दक्षिण की है। उसके बाद राहुल की यात्रा मुर्शिदाबाद पहुंची। यह भी कांग्रेस के लिए बहुत अहम है क्योंकि इसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है।...

  • यात्रा में राहुल की गाड़ी के शीशे टूटे

    कटिहार/माल्दा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया है। बिहार के कटिहार में बुधवार को राहुल की यात्रा में उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिसकी वजह से लोगों को रोकने के लिए लगाया गया रस्सा गाड़ी की विंडस्क्रीन से टकरा गया। हालांकि जब यात्रा पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंची तो प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है, हो सकता है कि किसी ने पत्थर फेंका हो। राहुल गांधी जिस गाड़ी की...

  • बिहार पहुंची राहुल की यात्रा

    किशनगंज। बिहार में हुए राजनीतिक उलटफेर के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार पहुंच गई है। बिहार में पहुंचने पर अपनी पहली सभा में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर जम कर निशाना साधा। लेकिन उन्होंने एक दिन पहले ही साथ छोड़ कर गए नीतीश कुमार के ऊपर कुछ नहीं कहा। राहुल ने ट्विट करके भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की सुविधा खत्म करने जा रही है। उन्होंने यूजीसी की ओर से केंद्र को भेजी गई सिफारिश के हवाले से यह दावा...

  • जलपाईगुड़ी से शुरू हुई राहुल की यात्रा

    कोलकाता। गणतंत्र दिवस की वजह से दो दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को फिर जलपाईगुड़ी से शुरू हुई। रविवार को दोपहर ढाई बजे से राहुल की यात्रा शुरू हुई। इससे पहले 25 जनवरी को राहुल की यात्रा असम से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में प्रवेश हुई थी। वहां रोड शो करने के बाद राहुल नई दिल्ली रवाना हो गए थे। रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे वे बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुए। पश्चिम बंगाल में राहुल गांधी की यात्रा को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस...

  • असम में राहुल पर मुकदमा

    गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भीड़ को उकसाने का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को फिर से असम पहुंची, जिसे गुवाहाटी में पुलिस ने रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर के बीच से गुजरना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुवाहाटी शहर में जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके विरोध में कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी।...

  • भारत जोड़ो यात्रा में राहुल से धक्का-मुक्की

    गुवाहाटी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रविवार को असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई। घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था। घटना के बाद राहुल गांधी ने बताया- आज बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। उन्होंने आगे कहा- हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से। दूसरी ओर भाजपा ने हमले की घटना से इनकार...

  • अरुणाचल पहुंची राहुल की यात्रा

    इटानगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को असम से निकल कर अरुणाचल प्रदेश में दाखिल हुई। अरुणाचल में अपने पहले कार्यक्रम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा के ऊपर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति, धर्म आदि के नाम पर लोगों को बांटती है और लड़ाती है। उन्होंने पुराने आरोप दोहराते हुए कहा कि भाजपा कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए काम करती है। इससे पहले अरुणाचल पहुंचने पर पापुम पारे जिले में गुमटो चेकगेट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नबाम तुकी ने राहुल गांधी का स्वागत किया और वहां ध्वज हस्तांतरण कार्यक्रम...

  • राहुल का यात्रा से सभी विपक्षी दलों को लाभ

    राहुल गांधी की यात्रा से सभी विपक्षी दलों को फायदा मिलेगा। इसलिए क्योंकि जब डर कामाहौल हटेगा तो उसका सभी विरोधी नेताओं को फायदा है। और डर एक ऐसी चीज है जब हटेगीतो जैसे अब कुछ ही दिनों बाद वसंत आने वाला है। कोहरा एकदम से छंट जाएगा।वैसे ही डर की ठिठुरन भी सूरज के तेज निकलने से एकदम से गायब हो जाएगी।और जैसे सूर्य के ताप का फायदा सबको मिलता है वैसे ही राहुल की इस न्यायभारत जोड़ो यात्रा का फायदा सभी विपक्षी दलों को मिलेगा। बशर्त की वेऐन वक्त वे मायावती वाली राजनीति न कर लें। सवाल है...

और लोड करें