कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार यानी एक फरवरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। राहुल गांधी ने वहां बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात की और उनकी जुबानी उनकी समस्याएं सुनीं। राहुल गांधी की यात्रा इससे पहले बुधवार को बिहार के कटिहार से निकल कर पश्चिम बंगाल के माल्दा पहुंची थी। गौरतलब है कि राज्य की में कांग्रेस ने दो लोकसभा सीटें जीती हैं, जिनमें एक सीट माल्दा दक्षिण की है।
उसके बाद राहुल की यात्रा मुर्शिदाबाद पहुंची। यह भी कांग्रेस के लिए बहुत अहम है क्योंकि इसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। गौरतलब है कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग से इनकार किया है। इसके बाद भी कांग्रेस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा- हम प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर आशावादी हैं। 2024 लोकसभा का मुख्य उद्देश्य भाजपा को केंद्र से हटाना है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच सीट शेयरिंग के आम सहमति के लिए प्रयास जारी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


