Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आज फिर यात्रा से जुड़ेंगे राहुल

Bharat jodo nyay yatra

Bharat jodo nyay yatra

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ेंगे और यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल के लंदन दौरे की वजह से यात्रा 26 फरवरी से एक मार्च तक स्थगित रही थी। दो मार्च को यात्रा के साथ राहुल गांधी मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। Bharat jodo nyay yatra

मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा का स्वागत करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तक चर्चा थी कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

बहरहाल, राहुल की यात्रा पहले दो दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में रहेगी। पांच में दिन राहुल की यात्रा मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद करेंगे। Bharat jodo nyay yatra

इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी के ऊपर राहुल की यात्रा को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। इसके लिए कमलनाथ शनिवार को सुबह नौ बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। वे दो मार्च से लगातार राहुल गांधी के साथ रहेंगे। Bharat jodo nyay yatra

कमलनाथ में सोशल मीडिया पर लिखा है- हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल दो मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारत के सभी वर्गों को न्याय देने की यात्रा है। यह जन जागरण और नया भारत रचने के सपने की यात्रा है।

यात्रा पहले दो दिन केंद्रीय मंत्री ज्योरादित्य सिंधिया के गढ़ में रहेगी। दो मार्च को यात्रा ढाई बजे मुरैना से प्रवेश करेगी और शाम पांच बजे यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। वहां राहुल गांधी एक रोड शो करेंगे। फिर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। राहुल रात ग्वालियर में ही रुकेंगे। Bharat jodo nyay yatra

तीन मार्च को राहुल की यात्रा ग्वालियर में अग्निवीर संवाद करेंगे। चार मार्च को राहुल गुना जिले में एक रोड़ शो करेंगे।

यह भी पढ़ें:

गडकरी अच्छे या मोदी?

मोदी तानाशाह नहीं, हिंदू गुलाम!

भयाकुल नस्ल के पावरफुल

मंडी में मनीष सिसोदिया नहीं बिके!

गुजरात में चिंता!

Exit mobile version