Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, लिखा- पापा आपके सपने…

Rahul Gandhi

Image Credit: Live Law

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल संदेश लिखा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर पर लिखा कि “पापा, आपके सपने, मेरे सपने, आपकी आकांक्षाएं, मेरी जिम्मेदारियां। आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मैसेज के साथ जो तस्वीर शेयर की है। उसमें वह अपने पिता के साथ किसी राजनीतिक यात्रा पर जाते दिख रहे हैं। राजीव गांधी के साथ पार्टी के कई सीनियर लीडर भी नजर आ रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट किया लिखा, “21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में 21 मई 1991 को एक चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या हुई थी। जांच में पता चला था कि उनकी हत्या एक महिला ने की, जो मानव बम बनकर वहां आई थी। वह राजीव गांधी के पास अपनी कमर में बम बांधकर गई थी। वह उनके पैर छूने के लिए झुकी और अपनी कमर में लगे बम का ट्रिगर दबा दिया। इसके बाद हुए विस्फोट में राजीव गांधी समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें :- खड़गे मामले में बंगाल कांग्रेस से जवाब तलब

यह भी पढ़ें :- फिर सीएम आवास पहुंची दिल्ली पुलिस

Exit mobile version